Ro no D15139/23

जनगणना 2026 घर बैठे भरें अपना विवरण

*स्व-गणना की अंतिम तिथि 30 अप्रैल*

 

रायपुर, 29 अप्रैल 2026/ क्या आप नौकरीपेशा हैं या काम के सिलसिले में अपने घर से दूर रह रहे हैं? यदि हाँ, तो जनगणना के लिए आपको घर आने की आवश्यकता नहीं है। डिजिटल इंडिया की पहल के तहत अब आप स्व-गणना (Self-Enumeration) के माध्यम से घर बैठे ही अपना जनगणना फॉर्म भर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए 30 अप्रैल 2026 तक का समय शेष है।

 

*क्या है स्व-गणना और कैसे करें आवेदन?*

 

जो लोग 01 से 30 मई के बीच अपने घर पर उपलब्ध नहीं हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट (se.census.gov.in) पर जाकर स्वयं अपना विवरण दर्ज कर सकते हैं। फॉर्म सफलतापूर्वक भरने के बाद एक विशेष आईडी (Special ID) प्राप्त होगी। जब जनगणना कर्मी (प्रगणक) आपके घर पहुंचें, तो बस उन्हें यह आईडी दिखाएं, जिससे आपकी जनगणना प्रक्रिया मात्र कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाएगी।

 

*स्व-गणना क्यों है बेहतर?*

 

डिजिटल जनगणना में स्व-गणना की सुविधा नागरिकों और सरकार दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी है। अपनी सुविधानुसार 24X7 कभी भी, मोबाइल या लैपटॉप से फॉर्म भर सकते हैं। खुद जानकारी भरने से त्रुटि की संभावना न्यूनतम हो जाती है। इसी तरह आय और दिव्यांगता जैसी संवेदनशील जानकारी सीधे सिस्टम में दर्ज होती है, जिससे गोपनीयता बनी रहती है। जनगणना कर्मी के आने पर लंबी पूछताछ का सामना नहीं करना पड़ेगा, मात्र आईडी दिखाकर काम पूरा हो जाएगा।

 

*1मई से शुरू होगा घर-घर सर्वे*

यदि ऑनलाइन स्व-गणना करने में असमर्थ रहते हैं, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। यह केवल एक अतिरिक्त सुविधा है, मजबूरी नहीं। 1 मई से 30 मई 2026 तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर मकान सूचीकरण करेंगे। इस दौरान प्रगणक घर की स्थिति, पेयजल, बिजली, शौचालय जैसी सुविधाओं से संबंधित लगभग 33 प्रश्न पूछेंगे।

 

इसके बाद फरवरी 2027 से मार्च 2027 तक मुख्य जनगणना प्रक्रिया संचालित की जाएगी, जिसका उद्देश्य नागरिकों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का सही आंकलन कर भविष्य की योजनाओं का निर्माण करना है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस डिजिटल प्रक्रिया का लाभ उठाएं ताकि जनगणना में कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे और देश को सटीक डेटा प्राप्त हो सके।

  • Related Posts

    धमतरी में अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    धमतरी 20 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई तेज कर दी है।…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कल

    हरदिहा साहू समाज भवन में होगा आयोजन, विधायक श्री अजय चंद्राकर होंगे शामिल   धमतरी, 20 जून 2026/ 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा