Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि विकास योजना के केंद्रीय नोडल अधिकारी बी. के. प्रुस्ती ने किया जशपुर का भ्रमण जिले में उद्यानिकी क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की

जिले में उद्यानिकी क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की
उद्यानिकी नवाचारों से बढ़ रही किसानों की आय, स्ट्रॉबेरी व ऑयल पाम बने नई पहचान

  प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि विकास योजना के अंतर्गत केन्द्रीय नोडल अधिकारी एवं उप कृषि विपणन सलाहकार श्री बी.के. प्रुस्ती ने जशपुर जिले का भ्रमण कर जिले में संचालित उद्यानिकी गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों द्वारा अपनाए गए नवाचारों, विभागीय सहयोग और योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की सराहना की। भ्रमण के दौरान केंद्रीय नोडल अधिकारी श्री बी.के. प्रुस्ती ने जशपुर जिले में उद्यानिकी क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि नवाचार, विभागीय समन्वय और किसानों की सक्रिय भागीदारी से जिले को उद्यानिकी विकास का मॉडल बनाया जा सकता है। उन्होंने किसानों को अधिक से अधिक केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया।
स्ट्रॉबेरी की खेती से बदली आय की तस्वीर –
भ्रमण के दौरान केंद्रीय नोडल अधिकारी ने ग्राम गम्हरिया में कृषक  रमेश गर्ग के स्ट्रॉबेरी प्रक्षेत्र का अवलोकन किया। कृषक ने बताया कि उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन एवं सहयोग से उन्होंने नवाचार फसल के रूप में स्ट्रॉबेरी की खेती को अपनाया है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनांतर्गत 1 हेक्टेयर क्षेत्र में स्ट्रॉबेरी विस्तार हेतु 80 हजार रुपये की अनुदान राशि प्रदाय की गई है। कृषक ने बताया कि इस फसल से उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और क्षेत्र के अन्य कृषक भी स्ट्रॉबेरी खेती के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
अघोर आश्रम में फल विविधता का अनूठा उदाहरण –
केंद्रीय नोडल अधिकारी श्री प्रुस्ती ने उद्यानिकी, कृषि एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ अघोर आश्रम, गम्हरिया का भ्रमण किया। यहां मनरेगा के माध्यम से लगभग साढ़े 12 एकड़ क्षेत्र में रोपित आम, लीची, सेव एवं चीकू के पौधों का अवलोकन किया गया। आश्रम प्रबंधक श्री कृष्णा सिंह ने जानकारी दी कि आम की 53 विभिन्न किस्मेंकृजैसे बादाम, केसर, पुनसा, मियाजाकी, ब्लैक स्टोन, थाई मैंगो, बनाना मैंगो, बस्तर वैरायटीकृसहित लीची की 5 किस्मों एवं अन्य फलदार पौधों का रोपण कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस पहल से भविष्य में क्षेत्रवासियों को विविध प्रकार के फलों का स्वाद और किसानों को बेहतर आजीविका का अवसर मिलेगा। केंद्रीय नोडल अधिकारी को अवगत कराया गया कि जशपुर जिले में उद्यानिकी क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें योजनाबद्ध तरीके से उपयोग में लाने की आवश्यकता है।
ऑयल पाम और आम से किसानों को मिल रहा दोहरा लाभ –
इसके बाद ग्राम हर्राडीपा, जशपुर में कृषक श्री अनारथ साय के प्रक्षेत्र का भ्रमण किया गया। यहां नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयलदृऑयल पाम एवं समेकित उद्यान विकास योजना के अंतर्गत 17 एकड़ क्षेत्र में रोपित ऑयल पाम एवं आम के पौधों का निरीक्षण किया गया। कृषक ने बताया कि विभागीय योजनाओं के तहत अनुदान सहायता प्राप्त होने से वे भविष्य में अन्य उद्यानिकी फसलों का भी क्षेत्र विस्तार करना चाहते हैं।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?