Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत ग्राम टेड़ेसरा, सुरगी, कुभटगांव, संबलपुर में लंबित एवं निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  सुरूचि सिंह ने आज जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम टेड़ेसरा एवं सुरगी तथा जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम कुभटगांव एवं संबलपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत लंबित एवं निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने योजना अंतर्गत लंबित आवास निर्माण के हितग्राहियों से चर्चा कर आवास निर्माण को शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों को लंबित आवास निर्माण को पूर्ण कराने के लिए हितग्राहियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने कहा। साथ ही ग्राम रोजगार सहायक को निरंतर मानव दिवस सृजित करने निर्देशित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत समय-सीमा में आवास निर्माण पूर्ण कराने वाले हितग्राहियों को ग्राम पंचायत में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किस्त राशि आवास निर्माण के अनुरूप प्राप्त होगी। सीईओ जिला पंचायत को हितग्राहियों ने योजना अंतर्गत किस्त की राशि प्राप्त होने की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से तकनीकी सहायक, आवास नोडल अधिकारी, आवास योजना के कर्मचारी तथा ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्र सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात