Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम तेंदूनाला, आसरा एवं बोदेला में प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का किया निरीक्षण

निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूरा करने एवं अप्रारंभ आवासों के निर्माण को शीघ्र शुरू करने किया प्रेरित

राजनांदगांव 14 फरवरी 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम तेंदूनाला, आसरा एवं बोदेला में प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया और आवास निर्माण को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने योजना के तहत अप्रारंभ आवास के हितग्राहियों से मिलकर आवास निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने के लिए प्रेरित किया। सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत रोजगार सहायक, सचिव, आवास नोडल को अपूर्ण आवास का निरीक्षण करने एवं हितग्रहियों को आवास निर्माण में आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान करने निर्देशत किया।
सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने अभिशरण के माध्यम से जारी किए जा रहे 90 मानव दिवस की स्थिति पर ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आवास निर्माण में रूचि नहीं लेने वाले एवं राशि का दुरूपयोग करने वाले हितग्राहियों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई करने निर्देशित किया। उन्होंने आवास निर्माण की निरंतर समीक्षा करने एवं लापरवाही करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाही हेतु प्रकरण प्रेषित करने निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती रोशनी भगत टोप्पो, प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण से जिला समन्वयक श्री प्रशांत साहू, विकासखंड समन्वयक एवं ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन

    *युवा शक्ति को नई उड़ान देगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026’ – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनकल्याणकारी योजनाओं से मिली नई राह

    बालोद की टिकेश्वरी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, मजदूरी से किराना व्यवसाय तक का प्रेरक सफर रायपुर, 06 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जब मजबूत संकल्प और शासन की जनहितकारी योजनाओं…

    Read more

    NATIONAL

    श्रीलंका ने दूसरे ईरानी जहाज का लिया कंट्रोल, 208 की बची जान, IRIS Dena पर US हमले से मुर्दाघर फुल

    श्रीलंका ने दूसरे ईरानी जहाज का लिया कंट्रोल, 208 की बची जान, IRIS Dena पर US हमले से मुर्दाघर फुल

    CM रहते राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब बिहार की राजनीति में क्या-क्या होगा?

    CM रहते राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब बिहार की राजनीति में क्या-क्या होगा?

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….