Ro no D15139/23

कलेक्टर के सघन निरीक्षण से नगरी विकासखंड में विकास कार्यों को नई गति

आंगनबाड़ी भूमिपूजन, IFC क्लस्टर समीक्षा, लखपति दीदी व स्कूटी दीदी के अनुभवों ने बढ़ाया उत्साह

धमतरी, 14 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने शुक्रवार को नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत बगरूमनाला के आश्रित ग्राम बेंद्रापानी सहित सियादेही, कुकरेल एवं डोकाल का सघन निरीक्षण कर विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेंद्र ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल. कौशिक, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नगरी श्री मनोज मरकाम, जनप्रतिनिधि, पंच-सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

नवीन आंगनबाड़ी भवन का भूमिपूजन

ग्राम बेंद्रापानी में स्वीकृत नवीन आंगनबाड़ी भवन का भूमिपूजन अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी श्री महेश गोट्टा, सरपंच ग्राम पंचायत चना गांव श्रीमती लोकेश्वरी सोरी एवं सरपंच ग्राम पंचायत बगरूमनाला श्रीमती राजेश्वरी की उपस्थिति में कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा किया गया।
कलेक्टर ने कहा कि सुदृढ़ आंगनबाड़ी भवन बच्चों के समुचित पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य को मजबूत आधार प्रदान करेंगे।

आजीविका डबरी एवं जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण

कलेक्टर ने प्रगतिरत आजीविका डबरी का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जल संरक्षण, मत्स्यपालन एवं बहुउद्देश्यीय उपयोग से आयवृद्धि के विषय में चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाए।

IFC क्लस्टर के माध्यम से आय संवर्धन

कुकरेल स्थित एकीकृत कृषि क्लस्टर (IFC) के समूहों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए कलेक्टर ने आजीविका प्लानिंग की समीक्षा की। IFC के माध्यम से फसल उत्पादन के साथ पशुपालन, मुर्गीपालन एवं अन्य कृषि आधारित गतिविधियों को जोड़कर किसानों की आय में वृद्धि की दिशा में कार्य किया जा रहा है। समूह आधारित कार्यप्रणाली, बीज-खाद की उपलब्धता, तकनीकी मार्गदर्शन एवं विपणन सुविधा से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जा रहा है।

लखपति दीदी और स्कूटी दीदी ने साझा किए अनुभव

निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। “लखपति दीदी” के रूप में चयनित महिलाओं ने बताया कि शासन की योजनाओं एवं समूह आधारित आजीविका गतिविधियों से उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण, बैंक लिंकेज और विपणन सहयोग से वे आत्मनिर्भर बन रही हैं।

“स्कूटी दीदी” ट्रेनर ने बताया कि उन्होंने ग्राम की अनेक महिलाओं एवं किशोरियों को दोपहिया वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया है। उनके मार्गदर्शन में कई महिलाओं ने लर्निंग लाइसेंस बनवाया तथा अब वे आत्मविश्वास के साथ आवागमन कर पा रही हैं। इससे महिलाओं की गतिशीलता, सुरक्षा एवं रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि हुई है। ग्रामीण महिलाओं ने इसे सामाजिक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की प्रत्येक योजना का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका हमारे विकास के प्रमुख स्तंभ हैं। मोबाइल मेडिकल यूनिट से दूरस्थ क्षेत्रों को बड़ी राहत मिलेगी। IFC क्लस्टर, आजीविका डबरी और महिला सशक्तिकरण की पहलें ग्रामीणों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगी। योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता, गुणवत्ता और जनभागीदारी के साथ सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है।”
उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग, सामाजिक सहभागिता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
नगरी विकासखंड में आयोजित यह सघन निरीक्षण कार्यक्रम विकास कार्यों को नई दिशा देने वाला साबित हुआ है। इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, जल संरक्षण एवं आजीविका के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन की अपेक्षा व्यक्त की जा रही है।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात