Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम तेंदूनाला, आसरा एवं बोदेला में प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का किया निरीक्षण

– निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूरा करने एवं अप्रारंभ आवासों के निर्माण को शीघ्र शुरू करने किया प्रेरित

राजनांदगांव 14 फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम तेंदूनाला, आसरा एवं बोदेला में प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया और आवास निर्माण को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने योजना के तहत अप्रारंभ आवास के हितग्राहियों से मिलकर आवास निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने के लिए प्रेरित किया। सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत रोजगार सहायक, सचिव, आवास नोडल को अपूर्ण आवास का निरीक्षण करने एवं हितग्रहियों को आवास निर्माण में आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान करने निर्देशत किया।
सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने अभिशरण के माध्यम से जारी किए जा रहे 90 मानव दिवस की स्थिति पर ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आवास निर्माण में रूचि नहीं लेने वाले एवं राशि का दुरूपयोग करने वाले हितग्राहियों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई करने निर्देशित किया। उन्होंने आवास निर्माण की निरंतर समीक्षा करने एवं लापरवाही करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाही हेतु प्रकरण प्रेषित करने निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती रोशनी भगत टोप्पो, प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण से जिला समन्वयक श्री प्रशांत साहू, विकासखंड समन्वयक एवं ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात