Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम टेड़ेसरा के प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का किया निरीक्षण

*- ग्राम कुटुलबोड़-भाठागांव में शत-प्रतिशत यूजर चार्ज संग्रहण के लिए सराहना की*

राजनांदगांव 01 फरवरी 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम टेड़ेसरा स्थित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट (पीडब्ल्यूएम) यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान यूनिट के संचालन व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों तथा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन की वर्तमान स्थिति का गहन अवलोकन किया तथा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के प्रभावी एवं सतत संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट (पीडब्ल्यूएम) के तहत जिले के सभी ग्राम पंचायतों के एसएलआरएम शेड से प्लास्टिक अपशिष्ट का संग्रहण तत्काल प्रारंभ करने कहा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्लास्टिक कचरे का समयबद्ध संग्रहण, पृथक्करण एवं वैज्ञानिक निस्तारण अनिवार्य है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जनपद पंचायत डोंगरगांव के ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम कुटुलबोड़-भाठागांव का दौरा किया। ग्राम कुटुलबोड़-भाठागांव में शत-प्रतिशत यूजर चार्ज संग्रहण के लिए पंचायत के सरपंच, सचिव, स्वच्छग्राहियों एवं ग्रामवासियों की सराहना की और सभी को बधाई दी। सीईओ जिला पंचायत ने पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्वच्छता कर्मियों को स्वच्छता के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी कार्य करने, नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट को पूर्ण क्षमता से संचालित करने कहा। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधि, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन- ग्रामीण, सीईओ जनपद पंचायत राजनांदगांव एवं सीईओ जनपद पंचायत डोंगरगांव, ब्लॉक समन्वयक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
क्रमांक 02 ——————-

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात