सीईओ जिला पंचायत ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिको की समस्याएं’ ’प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई करने के दिए निर्देश’

कोरबा 16 फरवरी 2026/कलेक्टर   कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी  दिनेश कुमार नाग ने जिले के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। जिसमें आमजनों ने विभिन्न विषयों से संबंधित अपनी समस्याएं और मांगें प्रस्तुत कीं।
जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को  संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित किया गया तथा उनके शीघ्र एवं समयबद्ध निराकरण के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए। प्रशासन की प्राथमिकता रही कि प्रत्येक आवेदक को उसकी समस्या के समाधान का भरोसा मिले और सभी मामलों का नियमानुसार त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जाए।
जनदर्शन में प्रमुख रूप से अतिक्रमण हटाने, रोजगार, मुआवजा,   राशन कार्ड, वन अधिकार पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि सीमांकन एवं बंटवारा, बेजाकब्जा, आंगनबाड़ी भवन मरम्मत सहित  अन्य आवेदन प्राप्त हुए।
सीईओ जिला पंचायत ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरण प्रेषित कर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं, जनदर्शन में कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  देवेन्द्र पटेल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
  • Related Posts

    मंत्री  रामविचार नेताम 20 फरवरी को करेंगे एकलव्य विद्यालयों की समीक्षा

      रायपुर, 16 फरवरी 2026/ आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में 20 फरवरी को दोपहर 2ः30 बजे आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान सेक्टर-24 अटल नगर,…

    Read more

    छत्तीसगढ़ के किसानों ने ओडिशा में देखी ऑयल पाम की खेती

      सूरजपुर जिला में ऑयल पाम की खेती को दिया जा रहा बढ़ावा रायपुर, 16 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के किसान ओडिशा में ऑयल पाम की खेती का…

    Read more

    NATIONAL

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया

    इमरान खान को जेल या अस्पताल? आंखों की रोशनी पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

    इमरान खान को जेल या अस्पताल? आंखों की रोशनी पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला