Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ने की ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष में वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ ने पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण अन्तर्गत विगत वर्षों में स्वीकृत कार्यों की ग्राम पंचायतवार समीक्षा की। उन्होंने स्वीकृत कार्यों को मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों मेें स्थित मुक्तिधाम में पेयजल, साफ-सफाई, रंग-रोगन, छाया सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों द्वारा क्यूआर कोड के माध्यम से अधिरोपित करों की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक माह ग्राम पंचायत को प्राप्त करों एवं व्ययों की जानकारी प्रस्तुत करने कहा। साथ ही ग्राम पंचायतों को आय का स्रोत बढ़ाने के लिए व्यावसायिक परिसरों को आबंटित करने कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को अभियान चलाकर समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सामाजिक अंकेक्षण, युक्तधारा योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पंचायत सेक्टर अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गयी। बैठक में जिला पंचायत के अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहित अन्य अधिकारी जुड़े रहे।

  • Related Posts

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम

    *इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ* *डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने हेतु शासन की नवीन पहल* रायपुर, 16 मार्च, 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजधानी रायपुर…

    Read more

    मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *पर्यावरण संरक्षण, जैव संवर्धन तथा वनवासियों की आजीविका को मजबूत करने सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री श्री कश्यप* *वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को ई-कुबेर योजना हेतु मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार* *वन आवरण…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में