Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की

राजनांदगांव 13 फरवरी 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के समस्त महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मनरेगा अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अभियान चलाकर समय-सीमा में आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवास एवं मनरेगा विभाग के अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर शत प्रतिशत उपलब्धि लाने निर्देशित किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों में प्रगति लाने के लिए नोडल अधिकारियों को प्रति सप्ताह ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क करने कहा। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत एफएसटीटी, डीडब्ल्यूएम, ग्रेवाटर प्रबंधन कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्मित एसेट का शत प्रतिशत जीओ टैग करने कहा। उन्होंने प्रत्येक शनिवार को ग्रामों में स्वच्छता त्यौहार मनाए जाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को स्वच्छता त्यौहार में शामिल होकर स्वच्छाग्राही दीदीयों को प्रोत्साहित करने एवं ग्रामीणों को समय पर स्वच्छता शुुल्क देने के लिए प्रेरित करने कहा। उन्होंने सार्वजनिक स्थल पर कचरा फेंकने वालों पर अर्थदण्ड लगाने के निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत ने समग्र पोर्टल, मिशन जल रक्षा, कर वसूली सहित अन्य विषयों की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के अधिकारी उपस्थित थे तथा अन्य अधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात