Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ने प्राचार्यों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की गहन समीक्षा की

बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के निर्देश
राजनांदगांव 20 सितम्बर 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर राजनांदगांव में प्राचार्यों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की गहन समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने पाक्षिक, तिमाही एवं गत वर्ष के परीक्षा परिणाम की जानकारी ली तथा बच्चों को गंभीरतापूर्वक गुणत्तायुक्त शिक्षा देने कहा। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विनोबा एप के माध्यम से संचालित कार्यक्रमों  को बेहतर बनाने के लिए मासिक एवं पाक्षिक परीक्षा आयोजन करने कहा। विनोबा एप में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति तथा परीक्षा परिणामों की सही प्रविष्टि सुनिश्चित करने कहा। सभी प्राचार्यों, शिक्षकों, सीएसी, ब्लॉक एवं जिला स्तरीय शिक्षा अधिकारियों को विनोबा एप की संपूर्ण जानकारी रखने तथा समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणामों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालय को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता कार्यक्रम एवं जिले के शिक्षा सुधार कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ ने गतवर्ष के बोर्ड परीक्षा परिणाम में संतोषजनक परिणाम नहीं आने के कारणों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए कोचिंग संचालन, उपचारात्मक शिक्षण एवं अतिरिक्त कक्षा संचालन से परिणाम में सुधार लाया जा सकता है। उन्होंने कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम में पिछडऩे वाली संस्थाओं की समीक्षा की और सुधार के लिए कार्ययोजना बनाने कहा।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल ने प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों तथा विकासखंड स्रोत समन्वयक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ बच्चों को मिलना चाहिए। साथ ही गुणवत्तायुक्त शिक्षा सभी बच्चों को समान रूप से प्राप्त हो। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालयों के बच्चों द्वारा पौधरोपण कराने एवं वृक्षों का महत्व बनाने कहा। बैठक में जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता श्रीमती रश्मि सिंह, जिला मिशन समन्वयक श्री सतीश ब्योहरे, प्राचार्य एवं शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!