Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ने मिशन जल रक्षा अंतर्गत फसल चक्र परिवर्तन में किसानों की भागीदारी बढ़ाने के संबंध में बैठक ली

राजनांदगांव 10 अक्टूबर 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने मिशन जल रक्षा अंतर्गत फसल चक्र परिवर्तन में किसानों की भागीदारी बढ़ाने के संबंध में अधिकरियों एवं किसानों की बैठक ली। सीईओ जिला पंचायत ने जिले में कृषि विभाग द्वारा मैदानी अधिकारियों के माध्यम से क्लस्टर बनाकर दलहन, तिलहन तथा मक्का फसल के क्षेत्र बढ़ाने हेतु चयनित किसानों तथा राजगामी संपदा की भूमि को लीज पर लेकर खेती करने वाले किसानों तथा कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रबी 2025-26 में फसलों का रकबा बढ़ाने तथा कृषकों को कम कृषि लागत में कम जल मांग वाले और अधिक मुनाफा देने वाली फसलों के चयन करने में सहयोग करने कहा।
बैठक में किसानों को जिले की भौगोलिक स्थिति एवं मृदा के प्रकार तथा कम जल मांग की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए फसलों के चयन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों से क्षेत्रवार उनके द्वारा फसल चयन एवं अन्य आदान सामग्री उपलब्धता की जानकारी ली गई। कृषि विभाग द्वारा किसानों और मक्का से उत्पाद निर्माण करने वाले कंपनियों का किसानों से सीधा संवाद कराया गया। जिसमें मक्के की फसल के प्रति किसानों की सहमति बनी। बैठक में प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत रबी में चना सरसों और मसूर फसलों की खरीदी समर्थन मूल्य पर होने की जानकारी दी गई। किसानों ने सरसों बीज उपलब्ध कराने पर फसल चक्र परिवर्तन में सरसों की फसल के रकबे को बढ़ाने हेतु अपनी सहमति दी। बैठक में गौरमेड पॉपकॉर्निका कंपनी के प्रतिनिधियों ने किसानों को मक्के की बीज उपलब्ध कराकर 1700 रूपए प्रति क्विंटल में मक्का खरीदी करने तथा किसानों के साथ कांट्रैक्ट फार्मिंग कर एमओयू करने प्रस्तुतीकरण किया गया। एबीस कंपनी द्वारा मक्का खरीदी हेतु किसानों को सहमत किया गया।
उल्लेखनीय है कि मिशन जल रक्षा अंतर्गत जिले में जल संरक्षण और संवर्धन के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। जिसे राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। इसी प्रयास को आगे बढ़ाते हुए किसानों को कम जल मांग वाले फसलों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिसका सकारात्मक परिणाम किसानों की सहमति के रूप में प्राप्त हो रहा है। कृषि विभाग द्वारा मैदानी स्तर पर 5 से 6 गांव का क्लस्टर बनाकर लगातार कृषक संगोष्ठी आयोजित कर किसानों को फसल चक्र परिवर्तन हेतु तैयार किया जा रहा है। किसानों की मांग अनुसार बीज उपलब्धता के साथ ही निजी क्षेत्र के फसल आधारित कंपनियों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। बैठक में उपसंचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर, अनुभागी कृषि अधिकारी श्री संतलाल देशलहरे, सहायक संचालक डॉ. वीरेंद्र अनंत, एपीओ मनरेगा श्री फैज मेनन, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री रानाडे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री याजवेंद्र कतरे, श्रीमती पूजा लांगे, एबीस कंपनी के प्रतिनिधि श्री राघवेंद्र, गौरमैड पॉपकॉर्निका कंपनी के प्रतिनिधि श्री अजय साहू एवं जिले के किसानों के साथ-साथ राजगामी संपदा में खेती करने वाले किसान उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश   *- किसानों को धान की जगह कम पानी उपयोग वाली फसलों की बोआई के लिए प्रोत्साहित…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना – फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक

    राजनांदगांव 14 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत वर्ष 2026 में खरीफ फसलों के फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। मौसम विभाग के…

    Read more

    NATIONAL

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’