Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ग्राम टप्पा में पोट्ठ लईका पहल अंतर्गत पालक चौपाल में हुई शामिल

राजनांदगांव 03 जनवरी 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह आज डोंगरगांव विकासखंड के आंगनबाड़ी केन्द्र टप्पा में पोट्ठ लईका पहल अभियान के अंतर्गत पालक चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने पालक चौपाल में उपस्थित गर्भवती एवं शिशुवती माताओं से चर्चा करते हुए बच्चों एवं उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। सीईओ जिला पंचायत ने बच्चों में कुपोषण से होने वाले दुष्परिणामों से संबंध में जानकारी दी और इससे बचने के उपायों के बारे में बताया। उन्होंने गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को पौष्टिक आहार को खाने एवं बच्चों को भी पौष्टिक आहार खिलाने कहा। शिशुवती माताओं से बच्चों की दिनचर्या के संबंध में जानकारी लेते हुए बच्चों को जंक फूड, पैकेट फूड से बचाने तथा बच्चों में अच्छी आदतें विकसित करने कहा। इसके साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों के सही देखभाल से उनका भविष्य संवरता है। कुपोषण न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी बच्चों के विकास को अवरूद्ध करता है। इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र में नन्हीं बच्ची दिव्यांशी का रेडी-टू-ईट से बने केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। सीईओ जिला पंचायत ने नन्हीं बच्ची दिव्यांशी को आशीर्वाद दिया और जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने गर्भवती माताओं की गोद भराई कर सुपोषण किट प्रदान किया। गर्भवती माताओं को पोषणयुक्त खान-पान रखने की सलाह दी गई। पालक चौपाल कार्यक्रम में सीईओ जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती रोशनी भगत टोप्पो, परियोजना अधिकारी, सरपंच, सचिव एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अपर कलेक्टर ने चैत्र नवरात्रि पर पदयात्री मार्ग एवं सेवा पंडालों का किया निरीक्षण

    *- श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सेवा पंडाल* *- दूर-दराज से बड़ी संख्या में पहुंच रहे दर्शनार्थी* *- जिला प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की…

    Read more

    पीएमजीएसवाई विभाग की तत्परता से 2.45 किमी सड़क का कार्य मानक अनुसार कराया गया पूर्ण

    राजनांदगांव 21 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत आरडीसी रोड से बाकल लंबाई 2.45 किलो मीटर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?