Ro no D15139/23

ग्रेटर नोएडा में इंजीनियर की मौत मामले में एक्शन, पद से हटाये गए CEO, SIT करेगी जांच

यूपी के ग्रेटर नोएडा के एक कंस्ट्रक्शन साइट पर पानी से भरे गड्ढे में डूबकर इंजीनियर के मौत मामले में योगी सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है. आईएएस अधिकारी लोकेश एम को नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद से हटा दिया गया है. घटना के बाद गौतमबुद्ध नगर एसडीएम (सदर) आशुतोष गुप्ता ने मौके का दौरा किया. उन्होंने कहा के यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इसकी जांच की जा रही है और इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि घटना को लेकर FIR दर्ज कर लिया गया है.

सीएम योगी ने SIT जांच का दिया आदेश

कंस्ट्रक्शन साइट पर पानी में डूबकर इंजीनियर की मौत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. सीएम योगी के निर्देश पर पूरे मामले की पूरी जांच के लिए तीन सदस्यीय SIT का गठन किया गया. जानकारी के मुताबिक मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय एसआईटी में मेरठ के मंडलायुक्त (Divisional Commissioner) और लोक निर्माण विभाग के मुख्य इंजीनियर भी शामिल हैं. यह समिति पांच दिन में जांच कर अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को देगी.

शुक्रवार को हुआ था हादसा

गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करने वाले युवा साफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता शुक्रवार की रात एक हादसे में मौत हो गयी थी. पुलिस के मुताबिक उसकी कार ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 एटीएस ले-ग्रैडियोज के पास अनियंत्रित हो गई और नाले की दीवार तोड़कर एक अंडर कंस्ट्रक्शन मॉल के परिसर में पानी से भरे गड्ढे में गिर गयी. पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी. युवराज के परिजन का आरोप है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही के कारण युवराज की मौत हुई है.

  • Related Posts

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    UP News:मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हों और माहौल में हल्की-फुल्की चुटकी न हो, ऐसा कम ही देखने को मिलता है. गोरखपुर के एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने अपने…

    Read more

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    Surya Grahan 2026: आज बुधवार 12 अगस्त 2026 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रहण को महत्वपूर्ण खगोलीय घटना के साथ-साथ धार्मिक…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम