Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा

राजनांदगांव 04 जुलाई 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सभी महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों तथा समसामयिक विषयों की समीक्षा की। उन्होंने फसल चक्र परिवर्तन, आयुष्मान कार्ड निर्माण, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के क्रियान्वयन एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर जिला अधिकारियों, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत ने आगामी रबी फसल में फसल चक्र परिवर्तन के संबंध में कार्ययोजना बनाकर धान की जगह अन्य फसल लेने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने पिछले वर्ष की भांति गांव-गांव में फसल संगोष्ठी का आयोजन कर व्यवहार परिवर्तन हेतु किसानों को प्रेरित करने के लिए कहा।
सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण की विकासखंडवार समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन आवास में तेजी लाने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों एवं अन्य मैदानी अधिकारियों को स्थल का सतत निरीक्षण करने कहा। सीईओ जिला पंचायत ने वय वंदन आयुष्मान कार्ड और सामान्य आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने कहा। उन्होंने एएमसी जॉंच, संस्थागत प्रसव, एनिमिया की रोकथाम एवं बचाव के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने कहा। स्वास्थ्य भवनों में अनिवार्यत: रेनवाटर हार्वेस्टिंग, फेल बोरवेल में नाली निकासी एवं सोख्ता गढ्ढा की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया। बैठक में स्वच्छता सर्वेक्षण की विकासखंडवार समीक्षा की गई। बैठक मेंं ओडीएफ वेरिफिकेशन तथा फीडबैक के कार्य को पूर्ण कर अवगत कराने हेतु सभी को निर्देंशित किया गया।  बैठक में व्यक्तिगत शौचालय का जियो टेग करने हेतु रोजगार सहायकों को इस कार्य में लगाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में एसएलडब्ल्यूएम सेंटर में रखे मशीनों को नियमित अवलोकन करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया। साथ ही सार्वजनिक शौचालय, स्वास्थ्य केन्द्र, शासकीय भवनों की साफ-सफाई, नाली निकासी, तालाबों की सफाई, सार्वजनिक हैण्डपंप के आस पास स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिए। बैठक में सभी योजनान्तर्गत चल रहे कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को दी गई आजीवन कारावास की सजा

      राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। सत्र न्यायालय राजनांदगांव में लंबित छत्तीसगढ़ राज्य विरूद्ध मनीष यादव में आरोपी को आजीवन कारावास एवं 500 रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है। कार्यालय…

    Read more

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से बदली भूमिहीन परिवारों की जिंदगी

      – भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को मिला आर्थिक सुरक्षा – भूमिहीन परिवारों का बढ़ा आत्मविश्वास राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार द्वारा भूमिहीन श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु चलाई…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत