Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ने विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की

– चिन्हांकित ग्राम पंचायत को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के लिए दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
राजनांदगांव 29 मई 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से अधिकारियों की बैठक लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम पंचायतों में आयोजित हो रहे समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण करने निर्देश दिए तथा शिविर स्थल पर आवेदनों के निराकरण का वाचन करने भी कहा। उन्होंने पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा करते हुए इसके अंतर्गत स्वीकृत कार्यों का प्रांक्कलन दो दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ओडीएफ ग्रामों के सत्यापन की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने निर्देशित किया। उन्होंने मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए ग्रामों के सोख्ता गड्ढा, तालाब, नाली एवं बोरिंग के आस-पास निरंतर साफ-सफाई की सतत निगरानी सुनिश्चित करने कहा। जिला पंचायत सीईओ ने जिले में ग्रे-वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के प्रगतिरत 23 कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने निर्देशित किया। उन्होंने ग्राम जोरातराई एवं बरगा में बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश जनपद के ब्लाक समन्वयक को दिए। उन्होंने कचरा जलाने वाले पर अर्थदण्ड लगाने तथा एसएलडब्ल्यूएम सेंटरों को नियमित अन्तराल में अनिवार्य रूप से खाली कराने के निर्देश दिए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने प्रत्येक ब्लाक के चिन्हांकित ग्राम पंचायत को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत आवासों को शीघ्र पूर्ण करने निर्देशित किया। जिला पंचायत सीईओ ने प्लीथ लेबल का जीओ टैग प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने कहा। जीओ टैग के कार्य में रूचि नहीं लेने वाले आवास मित्रों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मनरेगा अन्तर्गत बोरी बंधान सहित अन्य जल संचय के कार्य को बारिश के पूर्व पूर्ण करने कहा। उन्होंने इजेक्शन वाले तथा रिचार्ज शाप का एस्टीमेट समय-सीमा में भेजने हेतु निर्देशित किया। पीएमश्री योजना के कार्यों को प्राथकिता देते हुये तत्काल कार्य प्रारम्भ करने तथा अटल सुविधा केन्द्र के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में पीएम विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान कार्ड, जीपीडीपी सहित अन्य विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अधिकारी शामिल हुए।

  • Related Posts

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व कार्यों की समीक्षा की

    राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ