Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ने महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा

राजनांदगांव 25 जून 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान पोट्ठ लईका पहल की मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की गहनता से विस्तृत चर्चा की गई। सीईओ जिला पंचायत ने जिले में कुपोषण में कमी लाने हेतु गंभीर रूप से कुपोषित बच्चे, मध्यम कुपोषित बच्चे एवं अति गंभीर कुपोषित बच्चों व मध्यम कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार की गहन समीक्षा की। मैदानी स्तर पर कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को कुपोषण दूर करने हेतु व्यवहार परिवर्तन करने हेतु सघन अभियान चलाकर कार्य करने के साथ-साथ स्वच्छता पर ध्यान देने हेतु मार्गदर्शन दिया। उन्होंने मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु पानी को उबालकर पीने, आसपास साफ-सफाई एवं हाथों की स्वच्छता पर ध्यान देने हेतु विशेष सलाह दी। इसके साथ ही विभाग द्वारा क्रियान्वित किये जा रहे अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की सेक्टरवार समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से समन्वय करते हुए प्रत्येक गर्भवती माताओं को एवं प्रसव के पश्चात् शिशुवती माताओं को योजना का लाभ दिलाने हेतु प्रेरित किया। नोनी सुरक्षा योजना को हितग्राहियों हेतु एवं महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु महत्वपूर्ण योजना बताते हुए प्रत्येक बालिका को लाभान्वित करने हेतु निर्देश दिए। इस दौरान गांवों में प्रमुख रूप से संक्रामक बीमारी के रूप में फैलने वाली डायरिया प्रबंधन पर भी विस्तृत चर्चा की गई। अपने-अपने क्षेत्र में इस विषय पर बैठक आयोजित कर बीमारी से बचाव हेतु व्यवहार परिर्वतन करने एवं सावधानी बरतने हेतु परामर्श देने हेतु सभी को निर्देशित किया। सभी को कुपोषण एवं स्वच्छता को आपस में जोड़ते हुए एक साथ समन्वित रूप से कार्य करने एवं ग्रामीणों को जागरूक किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। समीक्षा बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर, परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत महासंपर्क अभियान के तहत आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए जिले में की गई अभिनव पहल

      शासकीय अमलों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से घर-घर सम्पर्क कर किया गया समस्या का समाधान *- कुल 3367 आवासों का एक ही दिन में किया गया निरीक्षण*…

    Read more

    कलेक्टर पीएम आवास योजना की जमीनी हकीकत देखने पहुंचे ग्राम सिंघोला

      *- निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए *- हितग्राहियों के आवास निर्माण में दिखी प्रगति* राजनांदगांव 11 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब