Ro no D15139/23

कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरुद में सीजी आइडियाथॉन 2025 स्टार्टअप कार्यशाला आयोजित

धमतरी । रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर, छत्तीसगढ़ सरकार के उद्योग विभाग के अंतर्गत स्टार्टअप छत्तीसगढ़ द्वारा सीजी आइडियाथॉन 2025 कार्यक्रम के अंतर्गत स्टार्टअप पिचेस एवं अवार्ड्स की शुरुआत की जा रही है। यह पहल छात्रों, स्टार्टअप्स और जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों के बीच नवाचार, उद्यमिता और समावेशी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्यव्यापी रूप से आयोजित की जा रही है।
इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरुद में दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में IGKV R-ABI, रायपुर के सी.ओ.ओ. श्री आशीष वर्मा, प्रोफेसर डॉ. ए. कुरैशी, डीन डॉ. हेमंत टोप्पो, तथा सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
कार्यक्रम में श्री आशीष वर्मा ने बताया कि सीजी आइडियाथॉन 2025 राज्यभर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें छात्र समुदाय और अभिनव स्टार्टअप से आशाजनक विचारों की पहचान की जाएगी। अंतिम पिच राज्योत्सव डेमो डे (नवंबर 2025 के पहले सप्ताह) में पेश की जाएगी। मूल्यांकन के आधार पर शीर्ष प्रतिभागियों को 51,000/- तक का नकद पुरस्कार दिया जाएगा और उन्हें राज्योत्सव मंडप में अपने स्टार्टअप का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
इसके अतिरिक्त, नवंबर से दिसंबर 2025 तक छत्तीसगढ़ में संभागस्तरीय स्टार्टअप कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चयनित प्रतिभागियों को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा और स्थानीय इनक्यूबेटरों के माध्यम से मेंटरशिप सहायता प्रदान की जाएगी।
प्रोफेसर डॉ. ए. कुरैशी ने कहा कि यह मंच छत्तीसगढ़ के युवाओं एवं बेरोजगारों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर स्टार्टअप शुरू करने का अग्रणी अवसर है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं और विद्यार्थियों के बीच प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया। सहायक प्रोफेसर डॉ. पीयूष प्रधान ने सभी अतिथियों, अधिकारियों और छात्रों का आभार व्यक्त किया ।

  • Related Posts

    कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना* रायपुर 10 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित…

    Read more

    गर्मी में राहत हेतु बस्तर में हैंडपंप संधारण अभियान तेज महिला तकनीशियन बनी बदलाव की ताकत

     जगदलपुर, 10 अप्रैल 2026/ ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट से निपटने के लिए राज्य शासन एवं बस्तर संभाग के आयुक्त  डोमन सिंह के निर्देशानुसार पूरे बस्तर संभाग में हैंडपंप संधारण का विशेष…

    Read more

    NATIONAL

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता