Ro no D15139/23

चैती छठ 2026: आज ढलते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानें अपने शहर में सूर्यास्त का समय

Chaiti Chhath 2026: चैत्र छठ हिंदू धर्म के सबसे कठिन और पवित्र व्रतों में से एक है. हर साल दो बार छठ का पर्व मनाया जाता है. पहला चैत्र माह में और दूसरा कार्तिक मास में. यह पर्व 4 दिनों का होता है. व्रत के पहले दिन नहाय-खाय होता है, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य के साथ पूजा संपन्न होती है. आज पर्व के तीसरे दिन लोग दौरा सजा कर पवित्र नदियों और तालाबों के घाट पर पहुंचते है. व्रती बांस के सूप में ठेकुआ, ताजे फल, गन्ना, नारियल और कसार जैसी पूजन सामग्री सजाकर कमर तक पानी में उतरती हैं. इसके बाद वे सूर्य देव की पूजा कर सूर्य की अंतिम किरण के समय अर्घ्य अर्पित करती हैं.

अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त का समय

पंचांग के अनुसार आज सूर्यास्त का औसत समय शाम 06:34 बजे है, लेकिन अलग-अलग शहरों में यह समय थोड़ा भिन्न हो सकता है. आइए जानते हैं अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त का समय—

शहर (City)सूर्यास्त का समय (Sunset Time)
कोलकाताशाम 05:49
भागलपुर / देवघरशाम 05:55
जमशेदपुरशाम 05:56
बोकारो / बेगूसरायशाम 05:58
रांची / मुजफ्फरपुरशाम 06:01
पटनाशाम 06:02
छपराशाम 06:04
मऊशाम 06:09
गोरखपुरशाम 06:10
वाराणसीशाम 06:11
प्रयागराजशाम 06:15
लखनऊशाम 06:19
भोपालशाम 06:33
गया / नोएडाशाम 06:34
दिल्लीशाम 06:35
पुणेशाम 06:46
मुंबईशाम 06:51
सूर्यास्त का समय

क्यों खास है संघ्या अर्घ्य?

आमतौर पर हिंदू धर्म के हर त्योहार में उगते हुए सूर्य की पूजा की जाती है. लेकिन छठ एक इकलौता ऐसा पर्व है जहां न केवल उगते सूरज, बल्कि अस्त होते सूर्य की भी पूजा की जाती है. आज व्रती पूरे 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हुए पवित्र नदियों या जलाशयों में खड़े होकर ढलते सूर्य को अर्घ्य देंगे. यह पूजा परिवार की सुख-समृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य और संतान की लंबी उम्र के लिए की जाती है.

  • Related Posts

    आयातुल्लाह अली खामनेई की शहादत के बाद मौलाना जावेद ह़ैदर ज़ैदी का अहम संदेश, ईद मनाने की दी सलाह।

      ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई की शहादत ने शिया समुदाय में गहरा शोक पैदा कर दिया है। इस दुखद अवसर पर मौलाना जावेद ह़ैदर ज़ैदी ने…

    Read more

    बिहार के सरकारी स्कूलों में शुरू होगी कंप्यूटर की पढ़ाई, छठी से आठवीं तक बदलेगा सिलेबस

    Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है. नए शैक्षणिक सत्र से यानी 1 अप्रैल से कक्षा छह से आठवीं…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे