Ro no D15139/23

नारी शक्ति, आत्मविश्वास व सहनशीलता का प्रतीक-चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी

*नगर पालिका अध्यक्ष ने अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कर्मचारियों का किया सम्मान*

कवर्धा-अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद कवर्धा के सभाकक्ष में आयोजित महिला सम्मान समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अपने टीम के साथ नगर पालिका सभाकक्ष में गेट के सामने खड़ा होकर स्वच्छता दीदीयों का आरती कर पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। उन्होनें सभाकक्ष में साथ बैठकर नास्ता किया तथा नारी शक्ति की महानता के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया व जिस जगह में बैठे रहे वहां जाकर उनका सम्मान करते हुए अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देकर पैर छूकर प्रणाम किया।
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि नारी शक्ति, साहस, आत्मविश्वास, प्रेम, त्याग, और सहनशीलता का प्रतीक है नारी समाज की नींव है और उसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है सभी महिलायें काबिल और मेहनती हैं। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई प्रावधान किये हैं। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में महतारी वंदन योजना के साथ साथ अनेक योजनाएं लागू की गई है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा और हौसला देता है। मातृ शक्ति ने हर क्षेत्र में खुद को साबित किया है और अपनी क्षमता और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि महिलायें आज के समय पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। महिला दिवस का दिन हमें नारी की हर छोटी-बड़ी लड़ाई को सम्मान देने और उनके सपनों को पंख देने का मौका देता है। आज का दिन महिलाओं द्वारा समाज में दिए गए योगदान, उनके संघर्ष तथा उनके सामने आने वाली चुनौतियों की याद दिलाता है। इस दिन उन्हें यह एहसास कराया जाता है कि वह हमारे लिए कितनी खास हैं।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश के साथ-साथ उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, पार्षद अजय ठाकुर, बिहारी राम धुर्वे, योगेश चंद्रवंशी, सौखी आहिरवार, डोनेश राजपूत, दीपक सिन्हा सहित अधिक संख्या में महिला दीदी उपस्थित रहे है।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की पारदर्शिता के साथ समय पर खाद्य वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश  बच्चों के डिजिटल शैक्षणिक रिकॉर्ड हेतु अपार आईडी अनिवार्य रूप से बनाने को कहा

      जशपुरनगर 30 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण…

    Read more

    माता पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण हेतु समिति गठित

     जशपुरनगर  30 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ माता पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के अंतर्गत् छत्तीसगढ़ शासन, समाज कल्याण विभाग मंत्रालय रायपुर की अधिसूचना में नीहित प्रावधान अनुसार…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले