Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त का किया अंतरण

अम्बिकापुर की निधि जायसवाल ने योजना की राशि से शुरू किया अपना ब्यूटी पार्लर, मुख्यमंत्री से साझा की सफलता की कहानी
सरगुजा जिले की 355 ग्राम पंचायतें और 02 नगरीय निकाय ‘बाल विवाह मुक्त’ घोषित
 

अम्बिकापुर 08 मार्च 2026/  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए वर्चुअल माध्यम से महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में ’महिला सम्मेलन सह बाल विवाह मुक्त पंचायत/नगरीय निकाय उद्घोषणा समारोह’ का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री से संवादः बचत राशि से बना स्वरोजगार
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अम्बिकापुर के बौरीपारा निवासी श्रीमती निधि जायसवाल से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री द्वारा योजना की राशि के उपयोग के संबंध में पूछे जाने पर श्रीमती निधि ने बताया कि उन्होंने शासन से मिलने वाली सहायता राशि का सदुपयोग किया और अपनी बचत से खुद का ब्यूटी पार्लर शुरू किया। उन्होंने इस आत्मनिर्भरता के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उन्हें समाज में एक नई पहचान दिलाई है।

बाल विवाह मुक्त जिला बनने की ओर बढ़ते कदम
समारोह में महिला एवं बाल विकास विभाग और एसोशिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन  (AVA) के संयुक्त तत्वावधान में जिले की 355 ग्राम पंचायतों और 02 नगरीय निकायों को औपचारिक रूप से ’बाल विवाह मुक्त’ घोषित किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल (नेट बॉल), महिला सुरक्षा, कृषि, और लघु उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती निरूपा सिंह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन महिलाओं के सम्मान और उनके योगदान को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं। उन्होंने सभी से बेटा-बेटी में भेदभाव न करते हुए दोनों को समान रूप से अच्छी शिक्षा देने की अपील की, ताकि हमारी बेटियां भी विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

नगर निगम सभापति श्री हरिमन्दर सिंह टिन्नी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं समाज की प्रगति की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, व्यापार, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्र सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पायल सिंह तोमर, नगर निगम एमआईसी सदस्य श्री रविन्द्र भारती, श्रीमती स्वेता गुप्ता, श्रीमती प्रियंका गुप्ता, श्री निरंजन राय, स्थानीय प्रतिनिधि में श्री विनोद हर्ष, श्रीमती सोनू तिग्गा, श्रीमती प्रियंका चौबे, श्रीमती सरस्वती, श्रीमती इंदू सहित जिला परियोजना कार्यक्रम अधिकारी श्री जे आर प्रधान अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    सुखलाल का कच्चा आशियाना बना उम्मीद की पक्की नींव

    पीएम आवास योजना से नारायणपुर के ग्रामीण परिवार को मिली नई सुरक्षा और सम्मान*   रायपुर, 11 अगस्त 2026/ मौसम की मार झेलते जर्जर कच्चे मकान की छत, बारिश में…

    Read more

    80 वें स्वतंत्रता दिवस पर जवानों की संगीतमय हुंकार

    स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ पर रायपुर में गूंजेंगी सीआरपीएफ बैंड की देशभक्ति धुनें   रायपुर,11 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस की 80वीं पावन वर्षगांठ के सुअवसर पर राजधानी रायपुर का…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल