Ro no D15139/23

ग्रीष्मकालीन अवधि में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में परिवर्तन

 कोरबा 24 अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में आवश्यक परिवर्तन किए गए हैं। विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक आंगनबाड़ी केंद्र अब प्रातः 7ः00 बजे से 11ः00 बजे तक संचालित होंगे।
एकीकृत बाल विकास सेवा योजना से संबंधित आदेशों में कहा गया है कि बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। तेज गर्मी के जोखिम को देखते हुए बच्चों की उपस्थिति का समय केवल प्रातः 7ः00 बजे से 9ः00 बजे तक निश्चित किया गया है। इस अवधि में बच्चों को स्कूल-पूर्व शिक्षा, पूरक पोषण तथा अन्य गतिविधियाँ नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएँगी।
निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जिनके माध्यम से पोषण, टीकाकरण एवं परामर्श जैसी महत्वपूर्ण सेवाएँ प्रदान की जाती हैं वे केंद्र बंद होने के बाद शेष कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा करेंगी। अत्यधिक तापमान, गर्म हवाओं या हीटवेव की स्थिति में बच्चों को सुरक्षित रूप से घर पहुँचाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त यह भी निर्धारित किया गया है कि ग्रीष्मकालीन अवधि समाप्त होने के उपरांत 1 जुलाई 2026 से आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन पुनः पूर्व निर्धारित समय प्रातः 9ः30 बजे से 3ः30 बजे तक किया जाएगा।
जारी निर्देशों की प्रतियाँ जिले स्तर पर निरीक्षण अधिकारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उपलब्ध करा दी गई हैं तथा जिला स्तरीय समीक्षा बैठकों में इनका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने शासन के दिशा निर्देशों के तहत जिले में आंगनबाड़ी केंद्रो के संचालन के निर्देश दिए हैं।
  • Related Posts

    ‘आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का सुनहरा अवसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    ‘आजादी की धुन’ में इतिहास का गौरव, वर्तमान का कर्तव्य और भविष्य का संकल्प : मुख्यमंत्री श्री साय*   *मुख्यमंत्री श्री साय संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ‘आजादी की धुन’ समारोह…

    Read more

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम