Ro no D15139/23

जिले मुख्यालय में पदस्थ राज्य प्रशासनिक अधिकारियों  को सौपें गए प्रभार

कोरबा 27 जनवरी 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने प्रशासनिक व्यवस्था के मद्देनजर जिला कार्यालय में पदस्थ राज्य प्रशासन सेवा के अधिकारियों को आगामी आदेश पर्यन्त तक कार्यो का प्रभार आबंटित किया है। जिसके अंतर्गत डिप्टी कलेक्टर श्री शशिकांत कुर्रे को भू अभिलेख शाखा, सिटी मजिस्ट्रेट,  मसाहती ग्रामो का सर्वेक्षण एवं नक्शा प्रकाशन, प्रतिलिपि शाखा, अभिलेख प्रकोष्ठ(राजस्व व आंग्ल), पुरातत्व एवं संस्कृति, छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम-2011,  आयुक्त बिलासपुर संभाग द्वारा ली जाने वाली मीटिंग एवं अन्य मीटिंग हेतु संधारित होने वाली जानकारी भेजना साथ ही कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी द्वारा सौपें गए अन्य कार्यो के निर्वहन की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि वर्मा को  जनगणना, प्रपत्र लेखन एवं मुद्रण(प्रपत्र शाखा), वरिष्ठ लिपिक एवं अति वरिष्ठ लिपिक शाखा , अल्प संख्यक, भू-बंटन, मुख्यमंत्री भार घोषणा, राजस्व आंकिक, अल्प बचत, बैंक से सम्बंधित समस्त कार्य(लीड बैंक नोडल) तम्बाकू उत्पादन अधिनियम 2003, ऋण भारमुक्त प्रमाण पत्र, छ. ग. साहूकारी अधिनियम 1934, दस्तावेज प्रमाणित शाखा का शिकायत शाखा विशेष कक्ष (प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री जनदर्शन (ऑनलाइन), अन्य मंत्री से प्राप्त शिकायत, जनशिकायत निवारण प्रकोष्ठ व पंजीयन, मुख्यमंत्री जनदर्शन(जनदर्शन)एवं कलेक्टर जनदर्शन(जनदर्शन), लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा के प्रश्नों का उत्तर तैयार कर नोडल अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना, आवक जावक, समय सीमा बैठक की संपूर्ण जानकारी देने सहित कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी द्वारा सौपें गए अन्य कार्यो के निर्वहन के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर/आयुक्त नगर निगम/ सीईओ जिला पंचायत सहित अन्य अधिकारियों  की अनुपस्थिति में संयोजन अधिकारियों की गई है व्यवस्था-
जिला मुख्यायल  में पदस्थ कलेक्टर/ नगर निगम आयुक्त/सीईओ जिला पंचायत/अपर कलेक्टर/संयुक्त/ डिप्टी कलेक्टर के अनुपस्थिति अथवा अनुपलब्धता के दौरान लिंक अधिकारियों की व्यवस्था की गई है। जिसके अंतर्गत कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अनुपस्थिति की स्थिति में आयुक्त नगर निगम श्री आशुतोष पाण्डेय को संयोजक अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार आयुक्त नगर निगम श्री आशुतोष पाण्डेय की अनुपस्थिति की स्थिति में सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश नाग, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश नाग की अनुपस्थिति की स्थिति में आयुक्त नगर निगम श्री आशुतोष पाण्डेय, अपर कलेक्टर  कटघोरा श्री अनुपम तिवारी की अनुपस्थिति की स्थिति में संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे, संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे की अनुपस्थिति की स्थिति में अपर कलेक्टर  कटघोरा श्री अनुपम तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्री कौशल प्रसाद तेंदुलकर की अनुपस्थिति की स्थिति में डिप्टी कलेक्टर श्री शशिकांत कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री ऋचा सिंह की अनुपस्थिति में डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री शशिकांत कुर्रे की अनुपस्थिति में संयुक्त कलेक्टर श्री कौशल प्रसाद तेंदुलकर, डिप्टी कलेक्टर, सुश्री रश्मि वर्मा की अनुपस्थिति में डिप्टी कलेक्टर सुश्री ऋचा सिंह संयोजक अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।

  • Related Posts

    सुदूर वनांचल लेमरू की मलेरिया मुक्त क्षेत्र की ओर प्रेरणादायक यात्रा

     कोरबा 13 मार्च 2026/कोरबा ब्लॉक का सुदूर वनांचल और पूर्व में सुविधाविहीन रहा क्षेत्र लेमरू, जो जिला मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, आज स्वास्थ्य जागरूकता…

    Read more

    नगरीय क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति में नहीं होनी चाहिए लापरवाही, सभी निकाय रखें पूरी तैयारीः-कलेक्टर

     डीएमएफ और विभागीय योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश सभी प्रगतिरत कार्य समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने व पूर्ण कार्यों के पूर्णता प्रमाण पत्र शीघ्र प्रस्तुत…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता