Ro no D15139/23

केमिस्ट भर्ती परीक्षा बस्तर कलेक्टर ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, 21 दिसंबर को होगी परीक्षा

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत केमिस्ट के रिक्त पदों के लिए आयोजित की जा रही लिखित भर्ती परीक्षा रविवार 21 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण परीक्षा के निर्बाध और पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बस्तर कलेक्टर  हरिस एस ने आदेश जारी करते हुए परीक्षा केंद्रों के लिए पर्यवेक्षकों (ऑब्जर्वर) की नियुक्ति कर दी है। यह परीक्षा निर्धारित तिथि को सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 01.15 बजे तक चलेगी।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक परीक्षा के सफल प्रबंधन के लिए प्रधानमंत्री ग्राम योजना जगदलपुर के उप अभियंता  आशीष दुबे को शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर कॉलेज धरमपुरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी  अभिलाष शुक्ला को झाड़ा सिरहा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज धरमपुरा में पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। परीक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा दिवस के एक दिन पूर्व ही अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण अवश्य कर लें और व्यापमं द्वारा आब्जर्वर के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव

    1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के…

    Read more

    पर्यटन स्थल मैनपाट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास,120 से अधिक लोगों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए योग कार्यक्रम   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा