Ro no D15139/23

161 नवनियुक्त नगर सैनिकों का दीक्षांत समारोह संपन्न मुख्य अतिथि वीके लकड़ा ने ली परेड की सलामी

रायपुर संभाग के 161 नवनियुक्त नगर सैनिकों के 34 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण सत्र का आज गरिमामय समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित भव्य दीक्षांत परेड समारोह में जवानों ने अद्भुत अनुशासन और कर्तव्य निष्ठा का परिचय दिया। उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त नगर सैनिकों को शारीरिक और मानसिक रूप से दक्ष बनाने के लिए आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण प्रभारी  संजय मिश्रा एवं जिला सेनानी  संतोष मार्बल के कुशल नेतृत्व में किया गया। उनके मार्गदर्शन में पिछले 34 कार्य दिवसों के दौरान जवानों ने कठिन परिश्रम करते हुए बुनियादी प्रशिक्षण की बारीकियों को सीखा, जिसका प्रदर्शन आज की परेड में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर आयोजित इस दीक्षांत समारोह में मुख्यालय के सीनियर स्टाफ ऑफिसर तथा बस्तर संभाग के प्रभारी संभागीय सेनानी  वीके लकड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि  लकड़ा ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली और नवनियुक्त सैनिकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें जनसेवा के लिए प्रेरित किया।
इस समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए बस्तर संभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बस्तर संभाग के समस्त जिला सेनानी विशेषकर   पीवी सितार एवं  मनोहर चैहान ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और जवानों का उत्साहवर्धन किया। समारोह का समापन हर्षोल्लास और राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ हुआ।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!