Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर ने वर्ष 2025-26 के परीक्षा परिणाम किए घोषित जिले के 5 विद्यार्थियों ने प्रवीण्य सूची में बनाई जगह जिले में 10वीं में 93.29ः और 12वीं में 93.32ः विद्यार्थियों ने पाई सफलता, छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर

 जशपुरनगर 29 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा वर्ष 2025-26 के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा परिणाम आज जारी कर दिए गए। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने ऑनलाइन माध्यम से ई-क्लिक कर परिणाम घोषित किए। जिले में इस वर्ष प्रावीण्य सूची में 5 विद्यार्थियों ने अपना स्थान बना कर जिले को गौरवान्वित किया है। जिले में 10वीं बोर्ड परीक्षा में 10,850 तथा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 9,580 विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा परिणामों में जशपुर जिले का प्रदर्शन सराहनीय रहा। 10 वीं में 93.29 प्रतिशत तथा 12वीं में 93.32 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। प्रथम श्रेणी में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 10 वीं में 69.19 प्रतिशत तथा 12वीं में 66.59 प्रतिशत विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिवीजन प्राप्त किया। इस वर्ष भी छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा, 10वीं में 94.88 प्रतिशत तथा 12वीं में 94.70 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं।

5 विद्यार्थियों ने प्रावीण्य सूची में स्थान बनाकर जिले को किया गौरवान्वित
जिले के कुल 5 विद्यार्थियों ने राज्य भर में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर जशपुर का नाम रोशन किया है, जिनमें 10वीं के 2 और 12वीं के 3 विद्यार्थी शामिल हैं। 10वीं बोर्ड परीक्षा में श्री महावीर दिगम्बर जैन हायर सेकेंडरी स्कूल, जशपुर की छात्रा आयुषी सिन्हा ने 98.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में 6वां स्थान हासिल किया। इसी तरह स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल, कुनकुरी के भूपेश यादव ने 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 10 वां स्थान प्राप्त किया। 12वीं बोर्ड परीक्षा में  स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल, कुनकुरी की आशा यादव ने 97.40 प्रतिशत अंक के साथ 5वां स्थान प्राप्त किया। इसी तरह पीएम  स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल, पत्थलगांव की करीना सिंह ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 6वां स्थान और शासकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, कुनकुरी की आर्या पैंकरा ने 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 8वां स्थान प्राप्त किया।
विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों और शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी के परिणाम एक साथ घोषित किए गए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी देते हुए कहा कि सभी का योगदान सराहनीय है। साथ ही परीक्षा का सफल संचालन करने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल को भी बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पालक-शिक्षक बैठकें, न्यौता भोज, नियमित टेस्ट परीक्षाएं तथा शिक्षकों और प्राचार्यों की सतत बैठकें आयोजित कर शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव अब परीक्षा परिणामों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लक्ष्यों के प्रति गंभीर रहने और निरंतर परिश्रम करते रहने के लिए प्रेरित किया।  कलेक्टर ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

  • Related Posts

    बस्तर की पद्मा के घर लौटी रोशनी

    *साय सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’ बनी अनाथ बेटी का संबल*   रायपुर, 29 अप्रैल 2026/ बस्तर के घने जंगलों के बीच बसे छोटे से गांव बालेंगा में रहने…

    Read more

    जहां सड़कें खत्म, वहां भी इलाज शुरू, सुकमा की पहाड़ियों में उम्मीद की रोशनी

    17 मरीज रेफर, 14 आयुष्मान कार्ड, 11 को मुफ्त चश्मा, स्वास्थ्य बस्तर अभियान की बड़ी सफलता   रायपुर, 29/ स्वास्थ्य बस्तर अभियान के तहत सुकमा जिले में एक प्रेरणादायक पहल…

    Read more

    NATIONAL

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    अगर हम न होते, तो आप फ्रेंच बोल रहे होते…ट्रंप के बड़बोलेपन पर किंग चार्ल्स ने कसा तंज

    अगर हम न होते, तो आप फ्रेंच बोल रहे होते…ट्रंप के बड़बोलेपन पर किंग चार्ल्स ने कसा तंज

    होर्मुज पर अमेरिका का कड़ा पहरा, ट्रंप ने बनाई नई स्ट्रैटेजी; क्या 22 दिन में घुटने टेकेगा तेहरान?

    होर्मुज पर अमेरिका का कड़ा पहरा, ट्रंप ने बनाई नई स्ट्रैटेजी; क्या 22 दिन में घुटने टेकेगा तेहरान?

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील