Ro no D15139/23

विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करेगी छत्तीसगढ़ नवा अंजोर विजन: दिनकर लंका

आंध्रप्रदेश के बीस सूत्रीय कार्यक्रम अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ में एसडीजी एवं अंजोर विजन की ली जानकारी

रायपुर, 29 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) आन्ध्रप्रदेश के बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष श्री दिनकर लंका ने विकसित छत्तीसगढ़ के लिए तैयार किए गए विजन डाक्यूमेंट अंजोर विजन@2047 की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह विजन डाक्यूमेंट विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करेगी। वे आज नवा रायपुर स्थित राज्य नीति आयोग में केन्द्र प्रवर्तित फ्लैगशीप योजनाओं के क्रियान्वयन और सतत विकास लक्ष्यों से संबंधित उपलब्धियों पर आयोग के सदस्यों से चर्चा कर रहे थे। बैठक में सतत विकास लक्ष्यों की प्रगति एवं मॉनिटरिंग फ्रेमवर्क पर प्रस्तुतीकरण दिया गया।

प्रस्तुतीकरण के दौरान श्री लंका ने राज्य नीति आयोग द्वारा तैयार किए गए एसडीजी स्टेट एवं डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क को समावेशी बताते हुए कहा कि इन पर आधारित वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन विभागों एवं जिला प्रशासन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। उन्होंने एसडीजी डैशबोर्ड की भी सराहना की और कहा कि डैश बोर्ड में विजुअलाइजेशन के माध्यम से राज्य व जिला स्तर पर प्रगति का स्पष्ट होती है। उन्होंने सुझाव दिया कि डैशबोर्ड में प्रदर्शित प्रगति जमीनी स्तर की वास्तविक स्थिति के अनुरूप हो।

छत्तीसगढ़ अंजोर विजन@2047 पर चर्चा के दौरान श्री लंका ने कहा कि यह विजन राज्य की भौगोलिक, सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संतुलित रूप से तैयार किया गया है। विजन में राज्य की क्षमताओं के साथ-साथ चुनौतियों की स्पष्ट पहचान की गई है और इन्हीं के अनुरूप 13 थीम निर्धारित की गई हैं। उन्होंने राज्य की जीडीपी, कृषि, उद्योग एवं सेवा क्षेत्र से जुड़े प्रोजेक्शन को युक्तियुक्त तथा सामाजिक क्षेत्र के लक्ष्यों को महत्वाकांक्षी एवं प्रशंसनीय बताया।

बैठक में श्री लंका ने कहा कि प्रत्येक थीम के अंतर्गत सुझाए गए इनिशिएटिव्स और लक्ष्य सटीक हैं तथा यह विजन न केवल छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्य बनाने में सहायक होगा, बल्कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने राज्य में संचालित प्रमुख योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, पीएम जनमन, लखपति दीदी योजना, जल जीवन मिशन आदि के संबंध में भी जानकारी ली।

बैठक में राज्य नीति आयोग के सदस्य सचिव श्री आशीष कुमार भट्ट, संचालक आर्थिक सांख्यिकी श्रीमती रोक्तिमा यादव, राजय नीति आयोग की संयुक्त संचालक डॉ. नीतू गोरड़िया सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?