Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप का नया रायपुर में हुआ आगाज

देश विदेश के 126 खिलाड़ी हो रहे है शामिल

रायपुर । छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप का आज से नया रायपुर के गोल्फ कोर्ट में आगाज हो गया है जो 28 फरवरी तक चलेगा। इस खेल के विजेताओं को एक करोड़ के ईनाम दिए जाएंगे । प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड और एस ई सी एल की ओर से आयोजित इस चैंपियनशिप में 12 देशों के 126 खिलाड़ी शामिल हो रहे है। जिसमें उदयन माने,ओमप्रकाश चौहान, रशीद खान मनु गंडास अमन राज चिक्का रंगप्पा जैसे ओलंपिक खिलाड़ी भी शामिल है।इस बारे में आज एक पत्रकार वार्ता में उपमुख्यमंत्री अरुण साब ने बताया कि प्रोफेशनल गोल्फ टूर्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कपिलदेव भी इस टूर्नामेंट में शामिल हो रहे है 12 देशों के खिलाड़ी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भाषा और यहां के रहन सहन को देखेंगे । इससे लोगों में गोल्फ के प्रति जागरूकता आएगी। इस टूर्नामेंट से वर्ल्ड रैंकिंग पॉइंट खिलाड़ियों को मिलेगा । जागरूकता बढ़े, और लोग खासकर बच्चे गोल्फ के बारे में जाने इसलिए इस खेल का प्रचार किया जा रहा है। यह आयोजन प्रदेश के लिए गौरव की बात है। विदेशी खिलाड़ियों के खेल से खिलाड़ी प्रेरित होंगे। अंतराष्ट्रीय गोल्फ के क्षेत्र में भारत की स्थिति मजबूत होगी।प्रेस वार्ता में ओलिंपिक खिलाड़ी उदयन माने ने कहा कि उन्हें पहली बार रायपुर आने का अवसर मिला और वे यहां के संस्कृति और खान पान से अभिभूत है । वही ओमप्रकाश चौहान ने कहा कि गोल्फ के लिए छत्तीसगढ़ बेहतर जगह है । वही प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया के सीईओ जोहल ने कहा कि वे प्रदेश में अकादमी खोलेंगे और यहां जागरूकता के साथ सुविधाएं बढ़ाएंगे।

  • Related Posts

    राज्यपाल से रेडक्रॉस प्रतिनिधियों ने की सौहार्दपूर्ण भेंट

        रायपुर, 03 अप्रैल 2026/राज्यपाल  रमेन डेका के आज सरायपाली प्रवास के दौरान रेडक्रास एवं एन सी सी के पदाधिकारियों ने भेंट की। कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष विनय कुमार…

    Read more

    जल संरक्षण के कार्यों को और गति दें,अधिक से अधिक पेड़ लगाकर संरक्षित करें-राज्यपाल  डेका

      राज्यपाल  रमेन डेका ने सरायपाली में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली जैविक खेती को प्रोत्साहित करें,चांवल का वैल्यू एडिशन करें रायपुर, 03 अप्रैल 2026/ राज्यपाल  रमेन डेका ने…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?