Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 : खादी प्रदर्शनी की धूम

*आधुनिक खादी परिधानों और बांस उत्पादों ने खींचा लोगों का ध्यान*

*“Khadi Fashion Walk – 2025” बना आकर्षण का केंद्र*

रायपुर,04 नवम्बर 2025/छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 के अंतर्गत आयोजित भव्य प्रदर्शनी में इस वर्ष खादी ने विशेष आकर्षण का केंद्र बनकर अपनी अलग पहचान बनाई। छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा लगाए गए स्टॉलों में पारंपरिक और आधुनिक खादी परिधानों की शानदार श्रृंखला प्रस्तुत की गई। इन परिधानों के साथ बांस से निर्मित उत्पादों का विशेष संग्रह भी प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण आकर्षण रहा, जिसे सभी आयु वर्ग के आगंतुकों ने खूब सराहा।

“ *Fusion Trend Khadi Line” ने जोड़ा परंपरा और आधुनिकता का संगम*

इस वर्ष बोर्ड ने पहली बार “Fusion Trend Khadi Line” लॉन्च की गई, जिसमें हैंडवोवन जैकेट, इंडो-वेस्टर्न कुर्ता, डिजाइनर साड़ियाँ, स्टाइलिश श्रग, स्टोन-वर्क दुपट्टे, ऑफिस-वियर और फेस्टिव कलेक्शन जैसे परिधान शामिल रहे। इन नवीन डिज़ाइनों ने खादी को पारंपरिक सीमाओं से निकालकर आधुनिक फैशन जगत से जोड़ने का सफल प्रयास किया। खादी के इस नए रूप ने युवाओं, फैशन विशेषज्ञों और डिज़ाइनरों तक को प्रभावित किया।

*प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्रेरणा से ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ*

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए संदेश — “खादी केवल वस्त्र नहीं, एक विचार है” — ने देशभर में खादी के प्रति सम्मान और स्वीकार्यता को नई ऊँचाई दी है। प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियानों से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ सरकार भी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खादी, ग्रामोद्योग और बांस आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए सतत प्रयासरत है।

*ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सशक्त आधार*

सरकार की इस पहल से कारीगरों, बुनकरों, महिलाओं और युवा उद्यमियों को सीधा आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त आधार मिल रहा है।

“ *Khadi Fashion Walk – 2025” बना राज्योत्सव का मुख्य आकर्षण*

राज्योत्सव के दौरान आयोजित “Khadi Fashion Walk – 2025” कार्यक्रम प्रदर्शनी का सबसे बड़ा आकर्षण बना। इस फैशन शो में स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर के मॉडल्स ने आधुनिक खादी परिधानों में रैंप वॉक कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय तथा छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, विभागीय अधिकारी, फैशन विशेषज्ञ, मीडिया प्रतिनिधि, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तथा बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने खादी के इस नवाचार की खुलकर सराहना की।

“ *खादी अब वैश्विक फैशन का हिस्सा” — श्री राकेश पांडेय*

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय ने कहा कि “आज खादी केवल परंपरा नहीं है, यह वैश्विक फैशन का हिस्सा बन चुकी है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के समर्थन से नई गति प्राप्त कर रहा है।

*बांस उत्पादों ने भी बटोरी सराहना*

प्रदर्शनी में बांस से निर्मित घरेलू एवं सजावटी उत्पादों का प्रभावशाली प्रदर्शन भी देखने को मिला। पर्यावरण-संवेदनशील इन उत्पादों को आगंतुकों से भरपूर सराहना मिली।

*खादी प्रदर्शनी : आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सशक्त कदम*

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की यह पहल न केवल राज्य की समृद्ध पारंपरिक विरासत को आधुनिक रूप में प्रस्तुत करती है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम भी सिद्ध हो रही है।

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?