Ro no D15139/23

आज से शुरू होगी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हायर सेकण्डी बोर्ड परीक्षा

जगदलपुर 28 फरवरी 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में जिले के अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है है। इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल ने बताया कि हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी और शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि प्रथम मुख्य परीक्षा वर्ष 2025 हेतु बस्तर जिले से 105 केन्द्रों का निर्धारण छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा निर्धारित किया गया है। जिसमें से विकासखण्ड बकावण्ड के 20 केन्द्र, बास्तानार के 01 केन्द्र, बस्तर के 28 केन्द्र, दरभा के 09 केन्द्र, तोकापाल के 10 केन्द्र, जगदलपुर के 28 केन्द्र एवं विकासखण्ड लोहण्डीगुड़ा में 09 केन्द्र बनाये गये हंै।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी और शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि प्रथम मुख्य परीक्षा वर्ष 2025 के तहत कक्षा 12वीं की परीक्षा 01 मार्च से 28 मार्च एवं कक्षा 10वीं की परीक्षा 03 मार्च से 24 मार्च के मध्य सम्पन्न होगी। हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी एवं शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि प्रथम मुख्य परीक्षा वर्ष 2025 हेतु कक्षा 10वीं रेगुलर में 8596 एवं 10वीं प्राईवेट में 149 परीक्षार्थी शामिल होगें। हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी एवं शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि प्रथम मुख्य परीक्षा वर्ष 2025 हेतु कक्षा 12वीं रेगुलर में 6572 एवं 12वीं प्राईवेट में 153 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी एवं शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि प्रथम मुख्य परीक्षा वर्ष 2025 हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, सहायक आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं खण्ड स्त्रोत समन्वयकों को शामिल कर 15 उड़न दस्ता दल का गठन किया गया है। जिसमें अनुविभाग स्तर के 05 दल, जिला स्तर पर 03 दल एवं विकासखण्ड स्तर पर 07 दल का गठन किया गया है। हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी एवं शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि प्रथम मुख्य परीक्षा वर्ष 2025 की सतत् निगरानी एवं सफल संचालन हेतु कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जगदलपुर में कंट्रोल रूम स्थापित की गई है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने दी भूमिहीन कृषि मजदूरों को बड़ी सौगात बस्तर के हजारों खातों में पहुँची सहायता राशि

      जगदलपुर, 25 मार्च 2026/  राज्य शासन ने प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर और भूमिहीन परिवारों को संबल देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सत्र 2025-26 के लिए…

    Read more

    बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी जिला अस्पताल में हुआ जन्मजात मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन

    जगदलपुर, 25 मार्च 2026/ बस्तर के नौ वर्षीय बालक ललित मौर्य के जीवन में अब खुशियों का एक नया सवेरा हुआ है। जिले के विकासखंड बस्तर के अंतर्गत ग्राम पंचायत नदीसागर…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार