Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ने दी भूमिहीन कृषि मजदूरों को बड़ी सौगात बस्तर के हजारों खातों में पहुँची सहायता राशि

जगदलपुर, 25 मार्च 2026/  राज्य शासन ने प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर और भूमिहीन परिवारों को संबल देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सत्र 2025-26 के लिए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की राशि का सफल अंतरण किया है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने रायपुर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में दस-दस हजार रुपए की सहायता राशि सीधे हस्तांतरित की। इस महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता का लाभ उठाने के लिए बुधवार को बस्तर जिले के जगदलपुर और बकावंड स्थित जनपद पंचायत कार्यालयों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के हितग्राही एकत्रित हुए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजधानी से जुड़े बस्तर जिले के हितग्राहियों के लिए यह अवसर उत्साहजनक रहा, जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संबोधन को सुना और इस योजनांतर्गत सहायता प्रदान करने के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। आंकड़ों पर नजर डालें तो सत्र 2025-26 के इस चरण में बस्तर जिले के कुल 12,487 ग्रामीण हितग्राहियों और 323 नगरीय क्षेत्र के पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया है। स्थानीय स्तर पर जगदलपुर जनपद पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में 2,895 हितग्राही और बकावंड में आयोजित कार्यक्रम में 2,781 हितग्राही इस योजना की राशि प्राप्त कर सीधे तौर पर लाभान्वित हुए। आर्थिक रूप से कमजोर और भूमिहीन परिवारों के लिए 10 हजार रुपए की यह सम्मानजनक राशि भूमिहीन कृषि मजदूरों के जीवन स्तर में सुधार लाने और उनकी वार्षिक जरूरतों को पूरा करने में एक मील का पत्थर साबित होगी।

  • Related Posts

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

      अम्बिकापुर 07 अगस्त 2026/   जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा पटवारी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

    – कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा के पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*   *- नक्शा बटांकन में कम प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में 75…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन