Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025ः संभाग स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

अम्बिकापुर 23 सितम्बर 2025/  छत्तीसगढ़ रजत  महोत्सव 2025 के अंतर्गत आज पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में संभाग स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा तथा राज्य युवा आयोग छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज थे। उन्होंने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा विधायक महोदय का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

छात्र-छात्राओं ने दी कविताओं की प्रस्तुति कार्यक्रम में सरगुजा संभाग से आए छात्र-छात्राओं ने काव्य पाठ संगोष्ठी की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, इतिहास और गौरवमयी परंपराओं को शब्दों में अभिव्यक्त किया।

मुख्य अतिथि श्री प्रबोध मिंज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की स्थापना को 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इन 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। यह केवल एक उत्सव ही नहीं, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान, गौरव और समृद्ध परंपराओं को नए सिरे से याद करने और संजोने का अवसर है।

कार्यक्रम में नगर पालिक निगम अम्बिकापुर की प्रथम नागरिक श्रीमती मंजूषा भगत, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, श्री भारत सिंह सिसोदिया, सभापति श्री हरमंदिर सिंह, पूर्व पार्षद श्री प्रेमानंद तिग्गा, श्री जन्जय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विद्यार्थीगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल