Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव – आयुष पॉलीक्लीनिक चिखली में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता रैली तथा नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 09 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा ने बताया कि शासकीय आयुष विभाग द्वारा आयुष पॉलीक्लीनिक चिखली में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता रैली तथा नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रभारी डॉ. हर्षा बरैय्या ने आयुष पॉलीक्लीनिक में आने वाले मरीजों को प्रतिदिन एक औषधीय पौधे एवं आसान नुस्खे के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्या का पौधा जिसका उपयोग तिल, मस्से, गोखरू जैसे त्वचा संबंधी रोगों में किया जाता है। डॉ. भारती यादव ने योगासन द्वारा सर्वाइकल स्पोंडिलाइटिस के समाधान को साझा किया। डॉ. रूबीना अंसारी ने छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्षों के आयुष विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने आयुष पद्धतियों का लाभ लेने के लिए लोगों को आव्हान किया। डॉ. प्रज्ञा सक्सेना द्वारा अलाबू एवं शिरोधारा चिकित्सा से रोगियों का उपचार किया गया। डॉ. नम्रता कोशले एवं डॉ आनंद भारद्वाज ने शिविर लगाकर लोगों का प्रकृति परीक्षण किया। ओपीडी में नियमित रूप से नि:शुल्क आयुष काढ़ा वितरण किया जा रहा है।
इसी तरह आयुष्मान आरोग्य मंदिर बघेरा में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर आयुर्वेद जनजागरण अभियान रैली निकाली गई। इसके साथ ही आयुर्वेद औषधि की प्रति नागरिकों को जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, ऋतुचर्या, हृदय, स्वास्थ्य हेतु संतुलित आहार संबंधित पाम्पलेट एवं जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में आयुष सेवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई और आयुर्वेद काढ़ा वितरण किया गया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम अंतर्गत जिले के 7 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र के लिए किया गया चयनित

    राजनांदगांव 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 7 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का चयन राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र…

    Read more

    कृषि विभाग द्वारा किसानों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि विभाग की आत्मा योजना अंतर्गत तहसील कुमरदा क्षेत्र के कृषकों को अन्य जिलों में प्रगतिशील कृषकों के फार्म एवं खेतों का शैक्षणिक…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….