Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक

राजनांदगांव 15 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर जिले में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया जाएगा। अभियान अंतर्गत प्रत्येक आयु वर्ग की महिलाओं का विशेष रूप से स्वास्थ्य जांच एवं इलाज के साथ शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता कर परिवार एवं समाज में महिलाओं को सशक्त बनाया जाएगा।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। अभियान के तहत गुणवत्तापूर्वक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराया जाएगा। प्रभावित ढंग विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएगी। इसके अंतर्गत महिलाओं में एनिमिया, हीमोग्लोबिन, बीपी, शुगर, सरवाईकल कैंसर, सिकल सेल जांच एवं परिवार नियोजन परामर्श तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की जाएगी।
इसी तारतम्य में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के सफल क्रियान्वयन के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. अल्पना लुनिया, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संदीप ताम्रकार एवं सभी खण्डचिकित्सा अधिकारी, बीईटीओ, सुपरवाइजर, मितानिन नोडल अधिकारी, ब्लॉक मितानिन समन्वयक एवं मितानिन उपस्थित थे। अभियान का स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेविका महिला समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम की सक्रिय महिला, शैक्षणिक संस्थाओं, मितानिन बहनों एवं किशोरी बलिकाओं के सहयोग से क्रियान्वयन किया जाएगा।

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिले में अब तक 4333.2 मिमी वर्षा दर्ज

    जिले में आज 48.7 मिमी बारिश हुई   राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी…

    Read more

    ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित की गई…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल