Ro no D15139/23

धार्मिक आस्था के साथ पारम्परिक एवं सामाजिक तरीके से होनी चाहिए गरबा व अन्य आयोजन : पुलिस अधीक्षक

– पुलिस अधीक्षक ने दुर्गा उत्सव समितियों की ली बैठक
– निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप रात्रि 10 बजे तक करें साउंड सिस्टम का उपयोग
– दुर्गा पंडाल के कारण नहीं होना चाहिए सड़कों में आवागमन बाधित
राजनांदगांव 15 सितम्बर 2025। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने क्वांर नवरात्रि पर्व के संबंध में दुर्गा उत्सव समितियों की बैठक ली। पुलिस अधीक्षक श्री गर्ग ने कहा कि संस्कारधानी के नाम से राजनांदगांव को जाना जाता है, इसके अनुरूप दुर्गा उत्सव समितियों को पारंपरिक एवं धार्मिक तरीके से गरबा व अन्य कार्यक्रमों को आयोजित करने कहा। उन्होंने कहा कि शहर हमारा है और शहर की छवि बनाए रखना हमसब की जिम्मेदारी है। पुलिस अधीक्षक ने समितियों से कहा कि ऐसा कार्य करें, जिससे अन्य लोगों को तकलीफ एवं दिक्कत नहीं होनी चाहिए। दुर्गा पंडाल के कारण किसी भी सड़क में आवागमन बाधित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुर्गा पंडाल ऐसे स्थानों पर लगाए जिससे नगरवासियों और नगर में आने वाले नागरिकों को किसी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए। एम्बुलेंस, फायर बिग्रेड, आपातकाल सेवाओं सहित अन्य सेवाएं बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गरबा तथा अन्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए साउंड सिस्टम का उपयोग निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप रात्रि 10 बजे तक कर सकते हैं। उन्होंने निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप ही साउंड सिस्टम संचालित करने कहा। उन्होंने गरबा एवं अन्य आयोजनों में धार्मिक आस्था रखते हुए सभ्यता, पारंपरिक और सामाजिक तरीके से कार्यक्रम आयोजित करने कहा। उन्होंने दुर्गा समितियों को पंडालों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्याप्त मात्रा में लाईटिंग, सीसीटीवी और वालिंटियर्स लगाने कहा। जिससे सारी व्यवस्था अच्छे से हो सके। पंडालों के आसपास साफ-सफाई और पर्याप्त मात्रा में डस्टबीन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की टीम द्वारा लगातार शहर में पेट्रोलिंग की जाएगी। कोई भी समस्या होने पर 112 नंबर पर सूचना दे सकते हैं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन सहित दुर्गा उत्सव समितियों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!