Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव 2025 स्वामी आत्मानंद विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया जिला संग्रहालय एवं स्नेह भवन का भ्रमण

जशपुरनगर 18 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 अंतर्गत स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय, जशपुर के विद्यार्थियों को जिला संग्रहालय एवं स्नेह भवन का भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई तथा जिला पंचायत सभागार में रजत जयंती संबंधी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को जशपुर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, परंपरागत परिधान तथा कर्मा एवं सरहुल जैसे लोकनृत्यों की विशेषताओं से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा संचालित विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।
एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रजत जयंती महोत्सव जनवरी माह तक निरंतर आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ की गाथा, आदिवासी जीवन की झलक एवं प्राचीन परंपराओं को समझने और जानने का अवसर प्राप्त होगा।
भ्रमण उपरांत जिला पंचायत संवाद सभागार में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शित की गई। इस फिल्म में प्रदेश की गाथा, पारंपरिक लोकनृत्य, संस्कृति, विकास और सुशासन के साथ छत्तीसगढ़ की निर्माण यात्रा को दर्शाया गया, जिसका विद्यार्थियों ने गहन रुचि के साथ अवलोकन किया।
कार्यक्रम के अंत में एडीपीओ श्री विनय सिन्हा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पर्यटन एवं संस्कृति समन्वयक श्री रूपेश पाणिग्राही श्री रोपण राम, श्री विध्यांचल शर्मा एवं आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय के शिक्षकगण की सक्रिय सहभागिता रही।

  • Related Posts

    जशपुर में पहली बार होगा अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज महासंग्राम

    29 अगस्त से 1 सितंबर तक ‘चेकमेट एट जशपुर 2026’ 2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि पिछले वर्ष के विजेताओं ने खिलाड़ियों से शामिल होने की अपील की जशपुरनगर 19…

    Read more

    सिविल सर्जन ने किया स्पष्ट, निर्धारित ड्यूटी रोस्टर के अनुसार दायित्वों का निर्वहन कर रहे जिला चिकित्सालय के सभी चिकित्सक

    सोशल मीडिया पर चिकित्सकों की ड्यूटी को लेकर प्रसारित जानकारी भ्रामक एवं तथ्यहीन जशपुरनगर 19 अगस्त 2026/ जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं एवं चिकित्सकों की ड्यूटी के संबंध में सोशल मीडिया पर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ