Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव वरिष्ठजनों को किया गया आयुष्मान भारत वय-वंदन कार्ड का वितरण

राजनांदगांव 13 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर महापौर श्री मधुसूदन यादव द्वारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर में 70 वर्ष एवं 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठजनों को आयुष्मान भारत वय-वंदन कार्ड का वितरण किया गया। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने वरिष्ठजनों को आयुष्मान भारत वय-वंदन कार्ड से मिलने वाले लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत वय-वंदन कार्ड जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में बनाया जाता है। उन्होंने 70 वर्ष एवं 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठजनों को आयुष्मान भारत वय-वंदन कार्ड बनवाने की अपील की। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कुंती वर्मा, इंदू खोब्रागढ़े, कमला डोंगरे, शांति बाई शेण्डे, राम बाई देवांगन, कैलाश बाई सिन्हा, सोना बाई देवांगन, गणेशिया देवांगन, सुखिया सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठजनों को आयुष्मान भारत वय-वंदन कार्ड का वितरण किया।
जिला नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ. बीएल तुलावी ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों के पंचायत एवं वार्ड स्तर पर पंजीयन शिविर एवं ऑन स्पॉट कार्ड वितरण किया गया और आगामी दिनों में आयुष्मान भारत वय-वंदन कार्ड का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार, जिला-प्रबंधक शहरी सुश्री पूजा मेश्राम, एनसीडी सलाहकार श्री विकास राठौर, जिला समन्वयक आयुष्मान भारत श्री ऐश्वर्य साव एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की…

    Read more

    अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 10 अप्रैल तक आमंत्रित

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीयन प्रक्रिया की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 10 अप्रैल 2026 कर…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…