Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव – स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित एवं उत्पादित गुणवत्तायुक्त सामग्री का विक्रय सह प्रदर्शनी

लगभग 88200 रूपए के उत्पादों का हुआ विक्रय
राजनांदगांव 14 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 13 से 26 अक्टूबर 2025 तक विशेष सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत आज कलेक्टोरेट परिसर राजनांदगांव में कार्यालय जिला पंचायत के सामने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित एवं उत्पादित गुणवत्तायुक्त सामग्री की विक्रय सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी सह विक्रय में सभी विकासखंडों से स्वसहायता समूह के सदस्यों द्वारा निर्मित एवं उत्पादित सामग्री का प्रदर्शन स्टॉल के माध्यम से किया गया। विक्रय सह प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में जनसामान्य एवं शासकीय विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा गुणवत्तायुक्त उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और खरीददारी भी की गई। विक्रय सह प्रदर्शनी में जिले के सभी विकासखण्डों से कुल 50 महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों एवं उद्यमियों द्वारा स्टॉल के माध्यम से आचार, मसालें, ए-2घी (भारत माता संकुल), चना दाल (स्वर्ण-उपज एफपीसी), अगरबत्ती, मोमबत्ती, नर्सरी, बांस कला उत्पाद, आर्टिफिसियल ज्वेलरी, पूजा सामग्री (सखी संकुल सोमनी), बड़ी, पापड़, फैंसी एवं श्रृंगार सामग्री, साड़ी एवं बैग सहित विभिन्न उत्पाद प्रदर्शनी में बिक्री के लिए उपलब्ध रहे। विक्रय सह प्रदर्शनी के माध्यम से लगभग 88200 रूपए के उत्पादों का विक्रय हुआ। विक्रय सह प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में जनसामान्य एवं अधिकारी व कर्मचारी ने प्रदर्शनी में शामिल होकर एवं उत्पादों को खरीदकर स्वसहायता समूहों को प्रोत्साहित किया।

  • Related Posts

    योजनाओं से मिला संबल, आरती टाण्डेकर ने संजोई बेटी के स्वस्थ भविष्य की उम्मीद

    *- प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना से मिला 25 हजार रूपए का लाभ*   राजनांदगांव 28 अगस्त 2026। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं गर्भवती एवं शिशुवती माताओं तथा…

    Read more

    महतारी वंदन की 31वीं किस्त से लक्ष्मी यादव की राखी हुई खास, बोलीं- विष्णु भैया ने बहनों के लिए भेजा राखी का उपहार

    राजनांदगांव 28 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन पर्व के पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि खाते में पहुंचने से राजनांदगांव के दुर्गाचौक निवासी श्रीमती लक्ष्मी यादव के…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात