Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव मेडिकल के विद्यार्थियों ने किया रक्तदान

राजनांदगांव 15 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के ब्लड सेंटर में मेडिकल विद्यार्थियों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में मानवता और सेवा की भावना का परिचय देते हुए मेडिकल छात्रों ने रक्तदान किया। अधिष्ठाता शासकीय मेडिकल कालेज राजनांदगांव डॉ. पीएम लुका ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान श्रेष्ठ मानवीय कर्मों में से है। यह किसी के जीवन बचाने का अवसर भी है और कर्तव्य भी। प्रभारी अधीक्षक श्री पवन जेठानी ने कहा कि रक्त की हर बंूद किसी की जिंदगी में नई आशा जगाती है। छात्रों का यह उत्साह समाज के प्रति उनकी संवेदना का प्रतीक है। डॉ. प्रतिमा कुजूर ने कहा कि मेडिकल छात्रों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान केवल सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि उनके चिकित्सकीय संस्कारों का सशक्त प्रदर्शन भी है। 52 बार रक्तदान कर चुके ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. चन्द्रशेखर इंदौरिया ने कहा कि ऐसे शिविरों से युवाओं में सहयोग, संवेदना और जिम्मेदारी की भावना प्रबल होती है तथा रक्त की उपलब्धता भी सुनिश्चित होती है। इस अवसर पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. रिंकू सिंह, ब्लड सेंटर की टीम सिस्टर ममता, टेक्नीशियन चूमेश एवं कन्हैया उपस्थित थे।

  • Related Posts

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    सीधी भर्ती विज्ञापन में संशोधन

    राजनांदगांव 04 अगस्त 2026। कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजनांदगांव द्वारा विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती हेतु 22 जुलाई 2026 को विज्ञापन जारी किया गया था। जिसमें संशोधन किया…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता