Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा आगामी 1 फरवरी को आयोजित

अभ्यर्थियों के दिशा निर्देश जारी
20 जिलों में परीक्षा होगी आयोजित
परीक्षा के आधा घंटा पहले केंद्र में पहुंचना अनिवार्य

जशपुरनगर 18 जनवरी 2026/ व्यापम छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल
द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 20 (T ET26) में अभ्यर्थियों के लिए जारी निर्देशों व्यापक प्रचार प्रसार किया जाना है।
आप सभी के सहयोग से व्यापम की विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। व्यापम द्वारा 20 जिलों में दिनांक 01 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (TET26) का आयोजन दो पाली में किया जा रहा है। प्रथम पाली (प्राथमिक कक्षाओं में अध्यापन हेतु) में लगभग 1 लाख 19 हजार तथा द्वितीय पाली (माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन हेतु) में लगभग 2 लाख 05 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। यद्यपि यह परीक्षा 20 जिलों में आयोजित किया जा रहा है तथापि इस परीक्षा में राज्य के सभी 33 जिलों के अभ्यर्थी शामिल हो रहे है। जिलेवार अभ्यर्थियों एवं परीक्षा केन्द्रों की संख्या संलग्न सूची के अनुसार है। सभी जिले अभ्यर्थियों के हित में उनके लिए जारी निम्न निर्देशों का व्यापक प्रचार प्रसार परीक्षार्थी, परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र को अनिवार्य रूप से अवलोकन कर लेवें ताकि उन्हें परीक्षा दिवस को कोई असुविधा न हो।
परीक्षार्थी, परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका फ्रिस्किंग (थ्तपेापदह) एवं फोटो युक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके।
परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। चूंकि प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 9.30 बजे से प्रारंभ हो रहा है अतः मुख्य द्वार प्रातः 9.00 बजे बंद कर दिया जावेगा। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 3.00 बजे प्रारंभ हो रहा है इसलिए मुख्य द्वार दोपहर 2.30 बजे बंद कर दिया जावेगा।
हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आये। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, गैरून, बैगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपडे पहनना वर्जित होगा।
केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति है। सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतारकर सुरक्षा कर्मी से जांच कराना होगा। स्वेटर हेतु हल्के रंग एवं आधे बांह का बंधन नहीं होगा।
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी।
फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें।
कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।
परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक पड़ी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।
परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जावेगी।
परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में केवल काले या नीले बॉल पॉइंट लेकर आए ।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

    रायपुर 26 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) दुर्ग जिले के ग्राम भरर (जामगांव-आर) में आयोजित तहसील स्तरीय विशाल कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और परंपरा का…

    Read more

    वन मंत्री केदार कश्यप ने दहिकोंगा तेंदूपत्ता फड़ का किया निरीक्षण

    *वन मंत्री ने संग्राहकों से किया सीधा संवाद* रायपुर, 26 अप्रैल 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज रविवार को कोंडागांव जिले के दहिकोंगा स्थित तेंदूपत्ता…

    Read more

    NATIONAL

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी