Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की भागीदारी: आईएटीओ का 40वां वार्षिक अधिवेशन पुरी (ओडिशा) में सम्पन्न

रायपुर, 25 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पुरी में आयोजित इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आईएटीओ) के 40वें वार्षिक अधिवेशन में सक्रिय रूप से भाग लिया। अधिवेशन में छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा एवं प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य ने देश-विदेश से आए टूर ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंट्स, होटल व्यवसायियों तथा पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों को संबोधित किया। अधिवेशन में केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, ओडिशा की उपमुख्यमंत्री सुश्री पार्वती परिदा, पर्यटन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी तथा देश-विदेश से आए पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष श्री शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर से परिपूर्ण राज्य है, जहां पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ अब एमआईसीई (मीटिंग्स, इंसेंटिव्स, कॉन्फ्रेंस और एग्ज़िबिशन) पर्यटन के लिए भी पूरी तरह सक्षम है और राज्य राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी करने के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने पर्यटन क्षेत्र में निवेश और साझेदारी के लिए आमंत्रण दिया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा आकर्षक प्रचार स्टॉल लगाया गया। इसमें राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों एवं थीम-आधारित पर्यटन उत्पादों की जानकारी दी गई। इस पहल में छत्तीसगढ़ के 20 से अधिक पंजीकृत ट्रैवल एजेंट्स ने भी सक्रिय भागीदारी की।

  • Related Posts

    जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ रुपये स्वीकृत

      दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण एवं उन्नयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर: छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति

      सुरक्षित श्रम, सामाजिक सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, सम्मानजनक रोजगार और डिजिटल सेवाओं का व्यापक विस्तार छगल लाल लोन्हारे संयुक्त संचालक, जनसंपर्क रायपुर, 21 अगस्त 2026/ राष्ट्र निर्माण में…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल