Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ आदिवासी स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड की बैठक संपन्न

रायपुर, 22 अगस्त 2025/छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड की संचालक मंडल की नवमी बैठक विगत दिवस रायपुर में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के सभागार में बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम के अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर बोर्ड के सदस्य वनबल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव, निदेशक राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान श्री तपेश झा, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ श्री अनिल कुमार साहू, स्टेट इंचार्ज एफ.आर.एल.एच.टी. बैंगलोर कंचन बंजारे सहित वन विभाग, आयुष विभाग, उद्योग विभाग, कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में बोर्ड द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसमें औषधीय पौधों की योजना, स्कूल हर्बल गार्डन, होम हर्बल गार्डन, ईको-टूरिज्म, पारंपरिक वैद्यों का प्रशिक्षण, ग्रामीणों हेतु जागरूकता कार्यक्रम और सामूहिक प्रशिक्षण जैसी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में अध्यक्ष श्री मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और वन, जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में बोर्ड के कार्यों को और गति दी जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को योजनाओं को समय पर और पूरी तरह लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में यह भी तय किया गया कि बोर्ड छोटे वनोपज संघों के साथ मिलकर कच्चे औषधीय उत्पादों के विपणन से संबंधित काम करेगा।

  • Related Posts

    महामाया एफपीओ बना किसानों की समृद्धि का मजबूत आधार, 7 लाख के कारोबार से 1.96 करोड़ तक पहुंची सफलता की उड़ान

    कोरबा,27जुलाई 2026/करतला विकासखंड के नवापारा में स्थापित महामाया बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित (महामाया एफपीओ) आज इस बात का जीवंत उदाहरण बन चुकी है कि यदि किसान संगठित होकर आधुनिक तकनीक,…

    Read more

    कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारियों की समीक्षा की

    – 17 अगस्त से 30 सितंबर तक चलेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे अभियान*   *- त्रुटिरहित सर्वे सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*   *- एग्रीस्टैक एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच