Ro no D15139/23

ग्रामीणों का जीवन स्तर ऊंचा होने से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़-मंत्री टंक राम वर्मा

*1 करोड़ 20 लाख रुपए से अधिक कार्याे का हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन*

रायपुर 28 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के रावन ग्राम पंचायत में करोड़ों रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर जनता को नई सौगातें दीं।

इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि सरकार गांव एवं कस्बों के विकास की गति तीव्र हुई है। उन्होंने कहा कि केवल 20 महीनों में रावन ग्राम पंचायत में ही लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये के कार्य कराया गया है,जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है तथा सरकार की विकासात्मक नीतियों का प्रतिबिंब है।

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर जनता ने विश्वास किया और आज वही गारंटियाँ धरातल पर साकार हो रही हैं। धान खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल पर की जा रही है। महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हर माह 1000 रुपए सीधे खाते में देने के साथ-साथ भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10 हज़ार रुपए प्रतिवर्ष का प्रत्यक्ष लाभ दिया जा रहा है।

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि गरीब हितैषी नीतियों के कारण 20 महीनों में राज्य के हितग्राहियों को 50 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे खातों में हस्तांतरित की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि शून्य-भ्रष्टाचार की नीति के तहत पारदर्शिता और डिजिटल सिस्टम को प्राथमिकता दी गई है, जिससे दलाली, कमीशन खोरी और कटौती की प्रथा समाप्त हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आगे बढ़ेगा तो देश विकसित होगा। ग्रामीण स्तर तक योजनाओं को पहुंचाकर गांवों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों किसानों, युवाओं, व्यापारियों एवं माताओं के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आम नागरिकों से विकास यात्रा में साझेदार बनने का आह्वान भी किया।

  • Related Posts

    मोर गाँव,मोर पानी अभियान ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि *पखवाडेभर में 31 हजार से अधिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण

      जनजागरूकता, सामुदायिक सहभागिता एवं श्रमदान बना मिसाल रायपुर,1 अप्रैल 2026/ मोर गांव,मोर पानी महाभियान अंतर्गत बलौदा बाजार भाटापारा जिले में जल संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देते हुए अभूतपूर्व…

    Read more

    जनवरी 2026 में रेस-वॉक शुरू करने वाली शिलांग की युवा एथलीट बेथलीन माकरी ने खुद पर यकीन रखते हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता कांस्य पदक

      रायपुर, 1 अप्रैल 2026: पिछले साल 29 दिसंबर को शिलांग के साई के स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर में बेथलीन ग्रेस माकरी के कोच ने अचानक इस युवा एथलीट में एक…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…