
छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज
रायपुर, 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए आज का दिन खास है। बहुप्रतीक्षित पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज 3 अप्रैल 2026 से रायपुर के प्रभात टॉकीज सहित प्रदेश के अन्य प्रमुख सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के फर्स्ट लुक के जारी होते ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को
मिल रहा है।
‘अंगार’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी, संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का सजीव चित्रण है। निर्माताओं के अनुसार यह फिल्म परिवार, रिश्तों की अहमियत और एक सशक्त सामाजिक संदेश को केंद्र में रखकर बनाई गई है।
फिल्म का ट्रेलर और प्रचार सामग्री पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। प्रभात टॉकीज रायपुर जैसे प्रतिष्ठित सिनेमाघरों में फिल्म के शो शुरू हो चुके हैं और पहले दिन से ही अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है।
फिल्म की टीम • निर्देशक: हरीश नागदोने • निर्माता: सुशील शर्मा • लेखक: जे पी विश्वकर्मा • संगीत: डी पी विश्वकर्मा एवं ओम परमानंद वैष्णव • कला निर्देशक: करीम खान • फाइट मास्टर: बीरबल मास्टर • मेकअप: रामावतार मुख्य कलाकार
गुलशन साहू, सानिया कंबोज, संतोष यादव, सोनाली, ऊषा विश्वकर्मा, उपासना वैष्णव, आनंद तांबे, बाजपेई जी, विनय अंबष्ट, मनोज खांडे, दीवाना पटेल सहित कई अन्य प्रतिभाशाली कलाकार इस फिल्म में नजर आएंगे।
छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रशंसक लंबे समय से एक साफ-सुथरी पारिवारिक कहानी का इंतजार कर रहे थे, और ‘अंगार’ उस उम्मीद पर खरी उतरती नजर आ रही है। फिल्म स्थानीय संस्कृति को दर्शाते हुए आज के सामाजिक परिवेश से भी जुड़ती है।
‘अंगार’ अब आपके नजदीकी सिनेमाघरों में — परिवार के








