Ro no D15139/23

राजधानी में गूंजे छत्तीसगढ़ी, सादरी और उरांव में क्रिसमस केरोल

बड़े दिन की सद्भावना रैली में सभी धर्मों के गुरुओं और प्रतिनिधियों, व्यापारी संगठनों ने की शिरकत
– फूल बरसाए, आतिशबाजी की, फूलों के हर से मसीहीजनों को लैड दिया
– छाबड़ा, सुंदरानी, सिंघोत्रा, पद्मश्री भारती, मौलाना ने भी क्रिसमस सद्भावना के दिए संदेश
रायपुर। राजधानी की सड़कों पर रविवार को भाईचारे और सद्भावना के नज़ारे देखते ही बनते थे। क्रिसमस के अवसर पर सेंट पॉल्स कैथेड्रल से निकली सद्भावना सर्व धर्म रैली में सभी धर्मों के गुरुओं और प्रतिनिधियों ने मसीहीजनों पर प्रेम उँडेला । उनका स्वागत आतिशबाजी से किया और फूल बरसाए। बिशप सुषमा कुमार और पादरियों को फूल मालाओं से लाल दिया । छतीसगड़ी, सादरी और उरांव में अंबिकापुर सीएनआई चर्च के गायन दल ने ढोल मांदर की थाप पर क्रिसमस कैरोल गाकर समा बांध दिया । शहर क़ाज़ी मुफ़्ती मौलाना आरिफअली फ़ारूख़ी,
– ⁠रैली के कन्वीनर जॉन राजेश पॉल और नितिन लॉरेंस ने बताया कि रैली में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, पूर्व विधायक श्री चंद सुंदरानी और अमित जोगी, पद्म श्री जीडीएस भारती, शहर काज़ी मौलाना आरिफ अली फारूखी, मिलना अलीमुद्दीन, छत्तीसगढ़ सिख समाज के अध्यक्ष सुखबीर सिंघोत्रा, स्वर्ण सिंह चावला ने बड़ीं की शुभकामनाएँ दी ।हुसैनी सेना के अध्यक्ष राहिल रऊफ और पदाधिकारियों ने छोटा पर पारा में पुष्प वर्ष की । ओसीएम चौक पर नूर मोहम्मद हुसैन और समीर ने समाजन के साथ मसीहीजनों की जोरदार अगवानी के फूल बरसाए । कोतवाली चौक पर गोल बाज़ार मर्चेंट एसोसिएशन और छत्तीसगढ़ चैंबर्स आफ़ कॉमर्स के पदाधिकारियों अध्यक्ष संतोष जैन, महेंद्र बागडोडिया, ख़ान साहेबऔर अन्य पदाधिकारी तथा जैन के ओम प्रकाश बरलोटा जी ने संयुक्त रूप से रैली की अगवानी कर धर्म गुरुओं को मोतियों की माला पहनाकर पुष्प वर्षा की । सदर बाज़ार में जोसफ परिवार ने आतिशबाजी और फूलों से रैली का स्वागत किया, शान्तिएल जोसफ, पूर्व पार्षद आशा जोसफ एव परिवार में नाश्ता वितरण किया । इस अवसर पर पादरी असीम विक्रम, पादरी प्रणय टोप्पो अंबिकापुर, पादरी राकेश प्रकाश छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फेडरेशन भिलाई, पादरी सुरेश सी पाईक , पादरी फादर संदीप लाल, पादरी कीर्ति केशरवानी, पादरी शैलेशसोलोमन, पादरी हेमंत तिमोथी, पादरी सुबोध कुमार,सचिव रुचि धर्मराज, कोषाध्यक्ष किरण सिंह, पादरी सुशील मसीह, पादरी पवन कुमार, डिकॉन मंशीष केजू और जीवन मसीह, है किरण प्रकाश, अनूदित रंजन, जेनिस दास, प्रेम मसीह, डिक्सन बेंजामिन, नेहा पिल्ले, प्रवीण जेम्स, विनोद लाल, पल्लवी मिंज, रीना मैनुअल, प्रदीप लुइस, अमित जोगी, ऋचा जोगी, आशीष कुमार , राहुल करीम, नीरज राय, विनीत पॉल, सोमरों केजू , संजय सालोमन, रूपिका लॉरेंस, पर्सिस सैमुअल, समेत बड़ी संख्या में प्रदेशभर से मसीही, पास्ट्रेट कोर्ट, पास्ट्रेट कमेटी, महिला सभा, युवा सभा, संडे स्कूल के शिक्षिकाएं और बच्चे शामिल हुए ।
इससे पहले शनिवार को ⁠बाइक पर क्रिसमस का शुभकामना संदेश दिया गया। मारीन ड्राइव पर बच्चों को चाकलेट बांटे और झूमकर केरोल गाए गए ।
इस बार प्रभु यीशु के जन्म का जबुली ईयर 2025 मनाया रहा है। इस अवसर पर क्रिसमस सदभावना मेगा रैली में प्रभु यीशु के प्रेम संदेश, छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भाईचारे व सदभावना की झलक दिखी । हिंदू, मुस्लिम, सिख, जैन, बौद्ध धर्मों के धर्मगुरु व प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की ।
रैली की अगुवाई ,छत्तीसगढ़ डायसिस की बिलिवर्स डायसिस, मेनोनाइट, अार्थोडाक्स चर्च इन इंडिया डायसिस, मारथमोमा डायसिस के धर्मगुरु ने की । रैली में प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित झांकियां थीं । तीन ऊंटों पर प्रभु यीशु को भेंट चढ़ाने निकले ज्योतिषियों की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र थी । गायन दल छत्तीसगढ़ी, हिंदी, अंग्रेजी व अन्य भाषाअों में कैरोल गायन कर रहे थे । ग्रीन रायपुर – क्लीन रायपुर को लेकर सफाई का संदेश भी दिया। रैली के संयोजक जॉन राजेश पॉल व नितिन लॉरेंस ने बताया कि क्रिसमस सदभावना रैली करीब बारह सालों से राजधानीवासियों के साथ एकता व भाईचारे का संदेश लेकर निकलती है। छत्तीसगढ़ के सभी डिनॉमिनेशन के पादरीगण इसमें शामिल होंते हैं ।।
रैली में ये हुए शामिल – छत्तीसगढ़ डायसिस, मारथोमा चर्च, अॉर्थोडाक्स चर्च, मेनोनाइट चर्च, सर्व अास्था मंच, सेंट पॉल्स चर्च इंग्लिश स्कूल, सालेम इंग्लिश स्कूल, सेंट पॉल्स कैथेड्रल, सेंट जेकब चर्च जोरा, सीएनअाई प्रार्थना भवन नवा रायपुर खड़वा, सेंट मैथ्यूस चर्च, ग्रेस चर्च, जीजस कॉल्स, बिलिवर्स डायसिस, छत्तीसगढ़ क्रिश्चयन फेलोशिप, सभी चर्चों के संडे स्कूल, श्यामनगर, तेलीबांधा, राजातालाब व भावेनगर संडे स्कूल, सभी चर्चों के पास्ट्रेट कोर्ट, पास्ट्रेट कमेटियां, महिला समितियां, युवा सभाएं, क्वायर, प्रदेश के सीएनअाई अौर कैथोलिक चर्चेस के प्रतिनिधि, अंबिकापुर, कोरबा, बिलासपुर, राजनांदगांव रायपुर, भिलाई के प्रतिनिधि , सालेम गल्र्स स्कूल सेंट पॉल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, श्याम नगर मसीही विकास समिति, सीवायएफ -95-96 बैच व ब्रदर फैलोशिप, मसीही संस्थाएं व संगठन अादि।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान