Ro no D15139/23

27 अप्रैल से सही दवा शुद्ध आहार, यही है छत्तीसगढ़ का आधार ” थीम पर 15 दिवसीय जांच अभियान

उत्तर बस्तर कांकेर 25 अप्रैल 2026(IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार जिले में 27 अप्रैल से 11 भी तक ” सही दवा शुद्ध आहार, यही है छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 15 दिवसीय जांच अभियान संचालित किया जाएगा। जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से संचालित किए जा रहे इस अभियान के लिए कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के साथ राजस्व एवं पुलिस विभाग के अमले को शामिल कर पृथक -पृथक दो खाद्य एवं औषधि प्रकोष्ठ टीम गठित किया जा रहा है। इन दलों के द्वारा 15 दिवसीय जांच अभियान में जिले में सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानकयुक्त दवाओं व खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करना, मिलावट,नकली दवाओं और औषधि बिक्री पर नियंत्रण के साथ -साथ जनसामान्य को सुरक्षित दवा का उपयोग और स्वच्छ पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है ताकि जनस्वास्थ्य की रक्षा और सुधार हो सके। इसके लिए जिले के विभिन्न औषधि प्रतिष्ठानों जैसे थोक एवं खुदरा औषधि विक्रेता, फास्ट मूविंग कास्मेटिक एजेंसी, अस्पतालों से जुड़ी फार्मेसी चेन, वेक्सीन संधारण,स्वानक औषधि भण्डारण एवं विक्रय,कोटपा अधिनियम अंतर्गत चालानी कार्रवाई एवं जागरूकता, संदेहास्पद औषधि एवं प्रसाधन सामग्री का नमूना संग्रहण करनें के साथ -साथ विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों जैसे चाट, गुपचुप सेंटर, गन्ना रस,साफ्ट ड्रिंक्स, आइसक्रीम वेंडर्स,ड्रेसरी प्रोडक्ट, होटल,ढाबा, रेस्टोरेंट,केक एवं बेकरी प्रोडक्ट विनिर्माण,पेप्सी,आइसकैंडी,आइसगोला विक्रेता प्रतिष्ठानों का सघन जांच एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई की जायेगी।
     खाद्य प्रकोष्ठ हेतु जिला अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं नमूना सहायक तथा औषधि प्रकोष्ठ के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग को शामिल कर गठित संयुक्त टीम द्वारा जिले के औषधि एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच एवं जागरूकता अभियान का संचालन किया जाएगा तथा प्रतिदिन किये गये कार्रवाई का का संकलन कर जानकारी नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन रायपुर को भेजा जाएगा।     #BASTARNEWS #IMNBNEWS
  • Related Posts

    बस्तर और बडांजी में अवैध रेत परिवहन और भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 2 टिप्पर और 2 ट्रैक्टर जब्त

    रायपुर, 24 मई 2026(IMNB NEWS AGENCY) बस्तर जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री आकाश…

    Read more

    बालोद में अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, खनिज विभाग ने 03 हाइवा एवं 02 ट्रैक्टर किए जब्त

    रायपुर, 24 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बालोद जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या…

    Read more

    NATIONAL

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    दिल्ली-मुंबई छोड़ कोलकाता क्यों पहुंचे मार्को रूबियो? 14 साल बाद ‘सिटी ऑफ जॉय’ में अमेरिकी विदेश मंत्री, 3 फैक्ट और 4 थ्योरीज में समझें

    दिल्ली-मुंबई छोड़ कोलकाता क्यों पहुंचे मार्को रूबियो? 14 साल बाद ‘सिटी ऑफ जॉय’ में अमेरिकी विदेश मंत्री, 3 फैक्ट और 4 थ्योरीज में समझें

    IRCTC घोटाला मामले में आज आ सकता है फैसला, लालू परिवार को मिलेगी राहत या बढ़ेगी परेशानी?

    IRCTC घोटाला मामले में आज आ सकता है फैसला, लालू परिवार को मिलेगी राहत या बढ़ेगी परेशानी?

    योगी मॉडल की राह पर सम्राट सरकार? बिहार में 37 दिन में 11 एनकाउंटर, जहानाबाद में आधी रात मुठभेड़

    योगी मॉडल की राह पर सम्राट सरकार? बिहार में 37 दिन में 11 एनकाउंटर, जहानाबाद में आधी रात मुठभेड़

    अब यूपी की सड़क पर योगी राज का कानूनी डंडा

    अब यूपी की सड़क पर योगी राज का कानूनी डंडा