Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ का शिमला श्मैनपाट बना एग्री-टूरिज्म का नया केंद्र उद्यानिकी विभाग के सहयोग से नाशपाती की बागवानी कर लाखों कमा रहे हैं किसान मनोज यादव उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन से 170 पौधों का बगीचा पर्यटकों के आकर्षण का भी बना केंद्र

 

अम्बिकापुर 15 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में विख्यात मैनपाट की अनुकूल आबोहवा और राज्य शासन के उद्यानिकी विभाग की योजनाएं अब स्थानीय किसानों के जीवन में आर्थिक समृद्धि ला रही हैं। पारंपरिक खेती से इतर, यहां के किसान अब फलोद्यान और श्एग्री-टूरिज्मश् (कृषि पर्यटन) के जरिए सफलता की नई इबारत लिख रहे हैं। ऐसी ही एक प्रेरक कहानी है ग्राम बारिमा के निवासी कृषक मनोज यादव की, जिन्होंने ग्राम कुदारीडीह (मेहता पॉइंट के पास) में नाशपाती का सफल बागान लगाकर लाखों रुपये की आय अर्जित की है।

शासन की योजना और मार्गदर्शन से हुई शुरुआत
कृषक मनोज यादव ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2017-18 में मैनपाट के कमलेश्वरपुर स्थित शासकीय उद्यान रोपणी से नाशपाती के पौधे प्राप्त किए थे। उन्होंने अपनी 0.500 हेक्टेयर श्गोड़ा जमीनश् (पठारी/खाली भूमि) में लगभग 200 पौधे रोपे थे। प्राकृतिक कारणों से कुछ पौधे नष्ट हो गए, लेकिन वर्तमान में लगभग 170 पौधे पूरी तरह से फलदार वृक्ष बन चुके हैं और शानदार उत्पादन दे रहे हैं। इस सफलता के पीछे उद्यानिकी विभाग के निरंतर सहयोग का बड़ा हाथ है। मनोज बताते हैं, कमलेश्वरपुर उद्यान विभाग के अधिकारी-कर्मचारी समय-समय पर बागान का निरीक्षण करने आते हैं। खाद की मात्रा और पौधों के उचित रखरखाव के विषय में उनका निरंतर तकनीकी मार्गदर्शन हमें मिलता रहता है।

उत्पादन और शानदार मुनाफा
नाशपाती की इस खेती से यादव परिवार को आर्थिक लाभ मिल रहा है। इस वर्ष की ओलावृष्टि और बिक्री में हुई थोड़ी देरी के बावजूद, बागान से लगभग 2.5 पिकअप (करीब 260 कैरेट) नाशपाती का थोक उत्पादन हुआ है। एक पिकअप में 100 से 110 कैरेट आते हैं, जिसे 500 रुपये प्रति कैरेट की दर से बेचा गया (लगभग 1,30,000 रुपये)। इसके अतिरिक्त खुले बाजार और पर्यटकों को 25 से 30 हजार रुपये की फुटकर बिक्री की गई। इस प्रकार इस वर्ष लगभग 1.5 लाख रुपये की शुद्ध आय प्राप्त हुई है। किसान मनोज यादव ने बताया कि पिछले साल मौसम अनुकूल रहने पर इसी बागान से उन्हें 2.5 से 3 लाख रुपये की बंपर आय प्राप्त हुई थी।

एग्री-टूरिज्म का उभरता केंद्र बना कुदारीडीह का बागान
यह बागान केवल फलों के उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन गया है। यह स्थान लालमाटी के नाम से भी जाना जाता है और यहाँ से रायगढ़ क्षेत्र का अत्यंत मनोरम दृश्य दिखाई देता है।
प्रतिदिन लगभग 100 से 250 पर्यटक यहाँ इस प्राकृतिक छटा का आनंद लेने पहुँचते हैं। पर्यटक न केवल 50 से 100 रुपये प्रति किलो की दर से ताजी नाशपाती खरीदते हैं, बल्कि वे खुद पेड़ों से फल तोड़ने का रोमांच भी महसूस करते हैं। पर्यटकों का यह रुझान किसानों को अपनी उपज सीधे उपभोक्ताओं को बेचने का बेहतरीन मंच प्रदान कर रहा है।

युवा किसानों के लिए प्रेरणा

उन्होंने क्षेत्र के युवाओं एवं किसानों से अपील करते हुए कहा कि जिन किसानों के पास उपयुक्त भूमि उपलब्ध है, वे पारंपरिक खेती के साथ-साथ नाशपाती, लीची एवं अन्य फलदार पौधों की बागवानी अपनाएं। इससे कम क्षेत्र में भी अच्छी आय अर्जित की जा सकती है तथा पर्यटन क्षेत्र से जुड़े स्थानों पर प्रत्यक्ष विपणन का अतिरिक्त लाभ भी मिलता है।

जिला प्रशासन एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों को फलोद्यान विकास, तकनीकी प्रशिक्षण एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मनोज यादव जैसे प्रगतिशील किसान इस बात का उदाहरण हैं कि वैज्ञानिक पद्धति, विभागीय मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत से बागवानी को लाभकारी व्यवसाय में बदला जा सकता है।

  • Related Posts

    नजूल भूमि को निजी खाते में दर्ज करने के मामले में कर्मचारी पर कार्रवाई सहायक ग्रेड-2 से पदावनत कर सहायक ग्रेड-3 के पद पर किया गया बहाल

    अम्बिकापुर 24 अगस्त 2026/   शासकीय नजूल भूमि का नामांतरण नियमों एवं भूमि स्वामी घोषित करने संबंधी प्रावधानों का पालन नहीं करते हुए निजी व्यक्तियों के खाते में दर्ज किए जाने…

    Read more

    घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’

    सावन की फुहारों के बीच कथक और शास्त्रीय संगीत ने बांधा समां, कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से जीवंत हुआ वर्षा ऋतु का सौंदर्य*   रायपुर, 24 अगस्त 2026/ राजधानी रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया