Ro no D15139/23

जिले में भूमि आईडी में छूटे हुए खसरों को जोडऩे हेतु 16 जुलाई को विशेष अभियान

*- किसानों को सेवा सहकारी समिति एवं लोक सेवा केंद्रों में मिलेगी सुविधा*

राजनांदगांव 15 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में एग्रीस्टेक परियोजना के तहत फार्मर लैंड आईडी तैयार कराने वाले कृषक जिनकी भूमि के सभी खसरे अथवा रकबा उनकी भूमि आईडी से नहीं जुड़ पाए हैं, उनके लिए 16 जुलाई 2026 को जिलेभर में विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। विशेष अभियान अंतर्गत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में किसानों से संपर्क कर उनकी भूमि आईडी में छूटे हुए खसरों एवं रकबे को जोडऩे की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी सेवा सहकारी समितियों में ऑपरेटरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है तथा लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से भी किसानों को आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। विशेष अभियान अंतर्गत कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, राजस्व विभाग के पटवारी, पंचायत विभाग के ग्राम सचिव तथा अन्य मैदानी अधिकारी किसानों से सीधे संपर्क कर उन्हें निकटतम लोक सेवा केंद्र अथवा सेवा सहकारी समिति तक पहुंचाकर उनकी भूमि आईडी में आवश्यक सुधार एवं छूटे हुए खसरों को जोडऩे का कार्य करेंगे।

उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि यदि किसी किसान की भूमि आईडी में उसके सभी खसरे अथवा भूमि का रकबा दर्ज नहीं है, तो उसके भूमि संबंधी डिजिटल रिकॉर्ड अपूर्ण माने जाएंगे। ऐसी स्थिति में आगामी डिजिटल क्रॉप सर्वे (डिजिटल गिरदावरी) के दौरान संबंधित खसरों में बोई गई फसल का सही रिकॉर्ड दर्ज कराने में तकनीकी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त भविष्य में विभिन्न कृषि योजनाओं, डिजिटल भूमि अभिलेखों एवं अन्य ऑनलाइन सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में भी परेशानी हो सकती है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों के फार्मर लैंड आईडी में किसी भी प्रकार का खसरा अथवा भूमि का रकबा छूटा हुआ है, तो किसान विशेष अभियान के तहत अपने निकटतम सेवा सहकारी समिति अथवा लोक सेवा केंद्र में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर अपनी भूमि आईडी का सत्यापन एवं सुधार कराने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है

    रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा सोनम वांगचुक…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता