Ro no D15139/23

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

राजनांदगांव 21 जुलाई 2026(IMNB NEWS AGENCY) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में विभागीय विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। सीईओ जिला पंचायत ने सभी निर्माणाधीन एवं स्वीकृत कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक निर्माण कार्य का नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं गुणवत्ता में कमी स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में जिले के प्रत्येक शासकीय विद्यालय में छात्राओं को सुरक्षित एवं आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बालिकाओं हेतु शौचालय निर्माण कार्यों की शीघ्र स्वीकृति के लिए आवश्यक प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित करने के लिए मुक्तिधाम शेड निर्माण कार्यों की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव प्राथमिकता के साथ तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत कहा।

सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने सभी शाखा प्रमुखों को पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुरूप की गई कार्यवाही एवं प्रगति की तुलनात्मक समीक्षा प्रस्तुत करने तथा लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित अनुश्रवण एवं विभागों के मध्य बेहतर समन्वय के माध्यम से जिले में विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जाए। बैठक में वीबी-ग्राम जी, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), एनआरएलएम एवं अन्य विभागीय योजनाओं के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सभी अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के लक्ष्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारी, वीबी-ग्राम जी के कार्यक्रम अधिकारी एवं सहायक प्रोग्रामर, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल