Ro no D15139/23

विकसित भारत जी-रामजी योजना में दिव्यांगजनों की सशक्त भागीदारी

– जिले के 85 दिव्यांगजन निभाएंगे मेट की महत्वपूर्ण भूमिका

 

राजनांदगांव 21 जुलाई 2026। विकसित भारत जी-रामजी योजना अंतर्गत समावेशी विकास एवं समान अवसर की अवधारणा को साकार करते हुए राजनांदगांव जिले में 85 दिव्यांगजनों को मेट के रूप में जिम्मेदारी प्रदान की गई है। जिसमें जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत 8, जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत 16, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत 19 एवं जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत 42 दिव्यांगजनों को मेट की जिम्मेदारी दी गई है। यह पहल दिव्यांगजनों को सम्मानजनक रोजगार एवं उत्तरदायित्व प्रदान करने के साथ-साथ योजना के प्रभावी, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। योजना अंतर्गत प्रत्येक दिव्यांग मेट को अपने कार्यक्षेत्र में 50 से अधिक श्रमिकों के कार्यों का नियमित अनुश्रवण एवं समन्वय करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेट श्रमिकों के रोजगार मांग पंजीयन से लेकर मास्टर रोल जारी कराने हेतु मांग प्रस्तुत करने, कार्यस्थल पर श्रमिकों की उपस्थिति का सत्यापन, दैनिक कार्यों का निरीक्षण, कार्यों की प्रगति का रिकॉर्ड संधारित करने, जियो-टैगिंग एवं फोटो अपलोड करने, आवश्यक दस्तावेजों का संधारण, श्रमिकों को कार्यस्थल पर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने तथा ग्राम पंचायत एवं संबंधित अधिकारियों के साथ सतत समन्वय स्थापित करने का कार्य करेंगे। इसके अतिरिक्त मेट कार्यों की गुणवत्ता पर निगरानी रखेंगे, कार्यस्थल पर निर्धारित सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करेंगे। श्रमिकों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित जानकारी समय-समय पर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएंगे तथा योजना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रक्रियाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करेंगे। इससे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग, पारदर्शी दस्तावेजीकरण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा। दिव्यांगजनों को अवसर, विश्वास एवं जिम्मेदारी मिलने पर ग्रामीण विकास एवं राष्ट्र निर्माण में समान रूप से महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

विकसित भारत जी-रामजी योजना अंतर्गत श्रमिकों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दैनिक रोजगार पारिश्रमिक 261 रूपए से बढ़ाकर 300 रूपए प्रति दिवस किया गया है। इससे श्रमिकों की आय में वृद्धि होगी तथा ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। साथ ही मेट की सक्रिय भूमिका से श्रमिकों को समय पर रोजगार उपलब्ध कराने, कार्यों की निगरानी को प्रभावी बनाने तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!